छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन के बाद मंत्रिमंडल में भी बदलाव के आसार दिखाई दे रहे हैं। मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद उन्हें कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। साथ ही धनेन्द्र साहू को भी मंत्री बनाया जा सकता है। इस बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी संकेत दिए हैं।

सीएम ने कहा है कि देखते रहिए और इंतजार कीजिए। इसके अलावा आज दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक रखी गई है। सूत्रों के मुताबिक दो मंत्रियों का इस्तीफा लिया जा सकता है और चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो सकता है।

सियासी गलियारों में चर्चा है कि मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। मरकाम और धनेन्द्र साहू के अलावा सत्यनारायण शर्मा को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है, जो हालांकि अभी ये केवल चर्चाएं ही हैं।लेकिन सूत्रों की माने तो भूपेश मंत्रिमंडल के चार मंत्रियों को हटा दिया गया है
कुछ भी ही देर में हटाए गए मंत्रियों के नाम सामने आ जाएंगे वही कैबिनेट में शामिल किए नए मंत्रियों के नामों का भी ऐलान कर दिया जाएगा|
