दर्दनाक रोड एक्सीडेंट: ट्रक-कार की टक्कर में 4 की मौत:कार के उड़ गए परखच्चे, सभी मृतक दिल्ली के रहने वाले थे

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

छत्तीसगढ़ के बालोद में नेशनल हाईवे-30 पर रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। एक ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद मृतकों के शव कार में ही फंस गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला।

हादसे की पुष्टि पुरुर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने की है। उन्होंने बताया कि यह हादसा जिले के अंतिम छोर मरकाटोला में हुआ है।कार से टक्कर से बाद ट्रक सड़क पर ही पलट गया।हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग दिल्ली के रहने वाले थे और बिलासपुर से बस्तर जा रहे थे। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस ने मॉर्च्युरी में रखवाने के लिए एम्बुलेंस से भेज दिया है। कार का नंबर CG-11 AS 6084 है और ट्रक भी छत्तीसगढ़ का ही है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *