तिल्दा सिंधी पंचायत चुनाव : छ्मनलाल चुने गए समाज के अध्यक्ष, 78 मतों से जीते,

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

तिल्दा नेवरा -तिल्दा में रविवार को हुए सिंधी पंचायत चुनाव में छ्मनलाल खूबचंदानी 83 मतों से जीत हासिल कर लगातार दूसरी बार समाज के अध्यक्ष चुने गए। सिंधी पंचायत चुनाव में उनकी यह जीत लगातार  दूसरी जीत है ..जीत के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने जीत का श्रेय समाज के सभी वरिष्ठजन और सिंधी समाज को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के आशीर्वाद से समाज के प्रति सेवा का अवसर मिला है । समाज को संगठित कर सिंधु एकता और विकास का नया अध्याय प्रारम्भ करेंगे।

छमनलाल ने पिछले चुनाव में  अपने प्रतिद्वंदी मोतीलाल हिंदूजा को 400 से भी अधिक वोटो से हराया था। उनका कहना था कि मेरे 3 साल के कार्यकाल में इस  बहुत सारे विकास कार्य हुए हैं। जनता मुझे इस बार और भी अधिक वोटो से जीत दिलाएगी। लेकिन जब परिणाम सामने आया तो उनकी जीत में भी हार छुपी नजर आई। उन्होंने भाजपा के युवा नेता लक्ष्मीचंद नागवानी को 78 वोटो से हराया,लक्ष्मीचंद नागवानी को 605 जबकि तीसरे नंबर पर आए प्रत्याशी को मात्र 85 वोट मिले. हारने वाले दोनों प्रत्याशियों के वोटो को जोडे तो जीतने वाले प्रत्याशी को मिले 683 से 7 वोट अधिक  हैं।

चुनाव हारने के बाद लक्ष्मीचंद नागवानी ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते कहां की भले ही चुनाव हारा  हूं. लेकिन समाज के सेवा के लिए सदेव तत्पर रहूँगा..और  कार्य करता रहूंगा समाज के लोगो में  हर दुख सुख में सहभागिता निभाता रहूँगा । उन्होंनेकहा कि मेरी हर में भी जीत है। खासकर के युवा वर्ग ने बढ़-चढ़कर मेरा साथ दिया है। छमनलाल की जीत पर हीरानंद हरीरामानी,श्यामलाल बालचंदानी, इंद्रकुमार हरि रामानी,धनराज खत्री, परमानंद बालचंदानी, मनोज विरानी, अनिल बत्रा, आदि ने खुशी व्यक्त की है।हिरानद हरि रमणी ने कहा कि समाज को अब सही और कुशल नेतृत्व मिला है। अब समाज की दिशा और दशा सुदृढ़ होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *