तिल्दा में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई:कांग्रेस कार्यालय में माल्यार्पण कर शहीद दिवस के रूप में याद किया

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read
तिल्दा नेवरा
तिल्दा नेवरा कांग्रेस कमेटी कार्यालय में  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम महात्मा गांधी के छविचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए और उनके आदर्शों को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेसअध्यक्ष अजितेश शर्मा  ने महात्मा गांधी के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को नई दिशा दी। उन्होंने अफ्रीका में भी अहिंसात्मक आंदोलनों के माध्यम से अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया और भारत को बिना खून-खराबे के आज़ादी दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
इस अवसर पर ग्रामीणअध्यक्ष,बलदाऊ साहू ग्रामीण अध्यक्ष, कृष्णमूर्ति,कैलाश गाँधी ,राहुल तेजवानी,, देवा दास टंडन, सुनील सोनी, ओम ठाकुर, लक्ष्मी नारायण वर्मा, दिलीप देवांगन ,राजेश कोटवानी,सनद सेन,हरिराम , लाला शर्मा, ,अनिल बत्रातारण दास डहरिया, दशरथ डहरिया, कश्यप जी, योगेंद्र साहू, योगेंद्र पटेल, अनिल सिंह,अनूप रवानी , रवि बांधे, नवीन अग्रवाल,प्रशांत गुप्ता, गजानंद वर्मा मार्कण्डेय,सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।    इस मौके पर शहर की हृदय स्थल गांधी चौक पर कांग्रेसियों ने गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया औरसभी ने गांधी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *