तिरुपति बालाजी मंदिर में भगदड़, महिला समेत 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई जख्मी

वीसीएन टाइम्स
3 Min Read
तिरुपति:विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर से बड़ी खबर सामने आई है… तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के लिए टोकन जारी करने से पहले बड़ी अनहोनी हुई है।तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के लिए टोकन जारी करने से पहले ये बड़ी अनहोनी हुई है

बताया जा रहा है वैकुंठ द्वार दर्शन टोकन का आवंटन गुरुवार तड़के शुरू होना था लेकिन इससे पहले बुधवार शाम से ही टोकन सेंटर पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी इससे मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई .जिसके चलते  तमिलनाडु के सेलम की एक महिला समेत चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए.. सभी घायलों को पास के  अस्पताल में ले जाया गया है ।

दरअसल वैकुंठ एकादशी के मौके पर तिरुमला तिरुपती देवस्थानम यानी टीटीडी भक्तों को तिरुमाला में दस दिनों के लिए 10 जनवरी से 19 जनवरी तक  दर्शन प्रदान कर रहा है 9 जनवरी को सुबह 5 बजे से इसी द्वार से दर्शन टोकन जारी किए जाएंगे.. तिरुमाला में एसएसडी टोकन जारी करने के लिए काउंटर स्थापित किए हैं इन एसएसडी टोकन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और गभीर हादसा हो गया ।

आपको यह भी बता दे कि तिरुपति में 8 केंद्रों पर 90 काउंटर बनाए गए हैं तिरुपति में इंदिरा मैदान, रामचंद्र पुष्करिणी, श्रीनिवासम कॉम्प्लेक्स, विष्णु निवासम कॉम्प्लेक्स, भूदेवी कॉम्प्लेक्स, भैरगीपट्टेडा रामानायडू हाई स्कूल, एमआर पल्ली जिला परिषद हाई स्कूल, जिवाकोना जिला परिषद हाई स्कूल में काउंटर स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा तिरुमाला निवासियों को बालाजी नगर सामुदायिक हॉल में एसएसडी टोकन जारी किए जाएंगे..।

यहाँ आज 9 जनवरी को सुबह 5 बजे  से इन केंद्रों पर भक्तों को 10, 11 और 12 तारीख के लिए 1.20 लाख टोकन आवंटित किए जाएंगे,,। टीटीडी ने कहा कि अन्य दिनों में भी  टोकन जारी किए जाएंगे।लेकिन भक्त बुधवार शाम से ही काउंटरों पर भीड़ लगाने लगे। क्योंकि गुरुवार सुबह से द्वार दर्शन टोकन जारी किए जाने थे..।टीटीडी की ओर से व्यवस्थित सभी कतारें तिरुपति बालाजी के भक्तों से भरी हुई थीं। स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों से भी भक्त बड़ी संख्या में काउंटरों पर पहुंचे थे । इसी बीच विष्णु धाम के काउंटर पर अचानक मारपीट हो गई और  इससे वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई..। इसमें एक महिला श्रद्धालु की जान चली गई.वहीं तीन और लोगों के मौत की पुष्टि हुई है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार में दर्शन टोकन के लिए तिरुपति में विष्णु निवासम के पास हुई भगदड़ में 4 श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *