ज्ञान ही ताकत है,अपने आप पर विश्वास करो – सोनू शर्मा

वीसीएन टाइम्स
6 Min Read

समय के साथ बिजनेस व लाइफ में भी बदलाव जरूरी

मोटिवेशनल स्पीकर्स ने बताए सफलता के कई सूत्र

रायपुर। मोटिवेशनल स्पीकर्स सोनू शर्मा जिसके यू ट्यूब और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है, आज 3 करोड़ फ़ॉलोवर्स है,200 कॉर्पोरेट्स को वे मोटिवेशनल प्रशिक्षण देते है। रविवार को छत्तीसगढ़ स्टील री रोलर्स एसोसिएशन के आमंत्रण पर रायपुर पहुंचे थे। उन्होने बिजनेस व लाइफ में कैसे आगे बढ़ें,कई सारे सूत्र के माध्यम से बताया कि ज्ञान ही ताक़त है हम ऐसा मानते आये है परंतु यह अर्धसत्य है – ज्ञान का उपयोग आपकी असली ताक़त है,सिर्फ़ ज्ञान अर्जित कर लेना आपकी ताक़त नहीं है। आपको ज्ञान है की सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है परंतु वो किसी काम का नहीं जब तक आप उस ज्ञान को ले कर उसे छोड़ते नहीं।

कोई भी आपके जीवन को तब तक नहीं बदल सकता जब तक आप खुद इसे बदलने का फैसला नहीं करते हैं। आप जिस क्षेत्र में भी काम करते हैं उसे सर्वश्रेष्ठ बनाने का प्रयास करें। आप कितना भी तर्जुबा रखते हों पर यह कभी पूरा नहीं होता है। सुपर एक्सेल पावर आपके पास है। जितना 100 से 1000 करोड़ करना मुश्किल होता है उतना 100 करोड़ करना नहीं। जीवन में सीखने व सफलता के लिए असफल व्यक्ति को भी समझना व जानना जरूरी है। कठिन चीज को आसान कर समझना सबसे मुश्किल होता है। गुगल जो कर रहा है वो हमारा ही एजुकेशन है।

उन्होने कई उदाहरण पेश करते हुए सफल बिजनेस के गुर भी बताये, कई सारी नामचीन कंपनियां मार्केट में थी लेकिन 2006 में योग गुरु ने उस मार्केट का नब्ज पकड़ लिया जहां लोग बदलाव चाह रहे थे और उस सेगमेेंट की नामी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया। ये तय है कि हर 5000 किमी के बाद कार में भी आयल बदलना पड़ता है,फिर बिजनेस में या लाइफ की सोंच में बदलाव क्यों नहीं, यह भी आवश्यक है। जो चेंज इंडस्ट्रीज में फील्ड में हो रहे हैं उस बदलाव की जानकारी रखते रहिए। यूजलेस ही आपके पास रहेगा यदि आप चेंज नहीं करते हैं। क्या होने वाला है इसकी तैयारी करते रहिए। बात जितनी जल्दी समझ आ जाएगा उतना ही अच्छा है. विनर के लिए सोंच जरूरी है।

विलीव इन योर सेल्फ..अपने आप पर विश्वास करो. क्या विश्वास के साथ किसी प्रोजेक्ट्स या किसी यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं,ये पहले ही दिन तय हो जाना चाहिए। सवाल ये है कि आप करना क्या चाहते हैं। जो आपकी खोपड़ी में है वही आपका शरीर करता है। हमेशा पाजिटिव सोंच रखें,निगेटिव सोंच गारेंटेड नहीं है। किसी भी चीज का टेंशन नहीं लेने का,क्योंकि इतना जान लें कि 800 करोड़ की आबादी हम या तुम नहीं होंगे तो क्या फर्क पड़ जायेगा। इसलिए बगैर टेंशन के लाइफ को बेस्ट बनाइए। उन्होने फिल्म स्टार राजकुमार का उदाहरण देते हुए बताया कि इलाज कराने वे जब डाक्टर के पास पहुंचे तो उन्हे कैंसर हो गया था, डाक्टर बता नहीं पा रहा था लेकिन जब बताया तो राजकुमार का जवाब था,जानी राजकुमार को छोटी-मोटी बीमारी हो भी नहीं सकती.

सोनू शर्मा ने मिशन गोल्स को लेकर बताया कि जिन लोगों के पास गोल्स नहीं होते उनकी जिंदगी भी गोल-गोल होती है। प्राब्लम क्या है यहीं नहीं पता और कहते हैं सब कुछ ठीक है फिर धंधा क्यों नहीं चल रहा? इंसान की सबसे बड़ी खासियत है वो बदल सकता है,इसलिए दृढ़ संकल्प,कड़ी मेहनत और खुद को बेहतर बना के अपने आप को बदलिए।   कार्यक्रम में मौजूद लोगों को उन्होने और भी कई सूत्र दिए। छत्तीसगढ़ स्टील री रोलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, सचिव बांकेबिहारी अग्रवाल व वरिष्ठ कारोबारी सुभाष अग्रवाल ने सोनू शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

छत्तीसगढ़ स्टील री रोलर्स एसोसिएशन को आइफा के कान्क्लेव में अवार्ड मिला–

कार्यक्रम के पहले छत्तीसगढ़ स्टील री रोलर्स एसोसिएशन का एजीएम हुआ। जिसमें सदस्यों को अवगत कराया गया कि

संस्था ने विगत मार्च में एक ऐतिहासिक ऑल इंडिया स्टील कान्क्लेव का सफल आयोजन किया था जिसकी सराहना पूरे देश हो रही है। संस्था को पिछले हफ़्ते ही अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिल्ली में आइफा के कान्क्लेव में इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन कुलस्ते व केन्द्रीय इस्पात सचिव श्री नागेन्द्र नाथ सिन्हा द्वारा अवार्ड  दिया गया । संस्था के अध्यक्ष संजय त्रिपाठी और महासचिव बाँके बिहारी अग्रवाल ने बताया की संस्था लौह उद्योगों के क्षेत्र में तो कार्यशील है,इनके अलावा पर्यावरण को संरक्षित करने और सामाजिक दायित्वों के प्रति भी अपनी जवाबदारी समझते हुए कई कार्य कर रही है। संस्था ने गुमा में 12 एकड़ ज़मीन पर एक ऑक्सीज़ोन का निर्माण कर उसकी देख रेख करती है जो कि पर्यावरण के दृष्टिकोण से काफी अनुकूल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *