
फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया का तिरंगे के माध्यम से राष्ट्रसेवा की शपथ का अभियान
रायपुर। जाने-माने उद्योगपति और जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) के चेयरमैन श्री नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाले फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से प्रत्येक देशवासी के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने के लिए जो शपथ अभियान शुरू किया है, उसके प्रति छत्तीसगढ़ में भी उत्साह दिखने लगा है। इस सिलसिले में जेएसपी के प्रेसिडेंट श्री प्रदीप टंडन ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें सम्मान स्वरूप राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया।
