जल्द गिरफ्तार हो सकते हैं कवासी लखमा! शराब घोटाले में ED को मिले अहम सबूत, पूर्व मंत्री ने कहा था – मैं अनपढ़ हूं…

वीसीएन टाइम्स
3 Min Read

रायपुर-छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है ईडी ने अपने आधिकारिक बयान में दावा किया है कि शराब घोटाले में कवासी लखमा के खिलाफ सबूत मिले हैं..।

ईडी ने कवासी लखमा को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। ईडी ने कवासी लखमा और उनके बेटे को अपनी संपत्ति की जानकारी देने के लिए दो जनवरी तक का समय दिया था। कवासी लखमा ईडी ऑफिस पहुंचे हैं या नहीं इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

इसके पहले जब इडी ने कवासी लखमा से पूछताछ की थी तो उन्होंने अपने आप को अनपढ़ कहकर फसाने कि बात कही थी .. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि मैमेने  विधानसभा में सवाल किए थे जिसके कारण मेरे ऊपर कारवाई करने दबाव बनाया जा रहा है ..

लेकिन गुरुवार को इस मामले ईडी ने अपने आधिकारिक बयान ने कहा- “प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), रायपुर ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत 28 दिसंबर 2024 को छत्तीसगढ़ के रायपुर, धमतरी और सुकमा जिलों में स्थित सात परिसरों में तलाशी अभियान चलाया….।

तलाशी अभियान के परिणामस्वरूप, ईडी घोटाले की प्रासंगिक अवधि के दौरान कवासी लखमा द्वारा नकद में पीओसी के उपयोग से संबंधित सबूत जुटाने में सक्षम हो गया है। इसके अलावा, तलाशी में कई डिजिटल डिवाइस बरामद और जब्त की गईं, जिनके बारे में माना जाता है कि उनमें आपत्तिजनक रिकॉर्ड है .

कवासी लखमा भूपेश बघेल की सरकार में आबकारी विभाग के मंत्री थे। वह सुकमा जिले की कोंटा विधानसभा सीट से विधायक हैं। कवासी लखमा अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं।

ईडी के अनुसार, छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला करीब 2 हजार करोड़ से ज्यादा का है। जांच में पता चला है कि कवासी लखमा को शराब घोटाले से पीओसी से हर महीने कमिशन मिला है। वहीं, इस मामले में कई बड़े अधिकारी और नेता जेल में भी बंद हैं।

ईडी के द्वारा कवासी लखमा के खिलाफ सबूत मिलने के किए गए दावे के बाद से यह मामला काफी चर्चा में आ गया है. पूरे प्रदेश में इस मामले को लेकर चर्चा हो रही है. अब देखना यह है कि अपने आप को अनपढ़ बताने वाले कवासी लखमा के खिलाफ इडी द्वारा जुटाए गए सबूत  के बाद कैसे बच सकते है .. ईडी ने जिस तरह का बयान दिया है उसके  बात यह तय है कि कहा जा रहा है कि अब कवासी लखमा को सलाखों से पीछे जाने से कोई नहीं बचा सकता है.. ईडी लखमा को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है..

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *