छत्तीसगढ़ में 3 IPS अधिकारियों का तबादला:कांकेर-हिंसा के बाद ऐलेसेला सरगुजा भेजे गए

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से 22 दिसंबर 2025 को जारी आदेश के तहत तीन आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।वहीं कांकेर हिंसा के बाद वर्ष 2011 बैच के आईपीएस इंदिरा कल्याण ऐलेसेला को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उत्तरी रेंज, सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है। वे इससे पहले कांकेर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी निखिल अशोक कुमार रखेचा को कांकेर जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले गरियाबंद में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे।वहीं, वेदव्रत सिरमौर को गरियाबंद जिले की कमान सौंपी गई है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, रायपुर में महाप्रबंधक के रूप में प्रतिनियुक्ति पर थे। गृह विभाग ने उनकी सेवाएं पर्यटन विभाग से वापस लेते हुए उन्हें पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद के पद पर पदस्थ किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *