छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में नई ट्रांसफर पॉलिसी,शहीद जवानों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति:अवैध कारोबार में लिप्त पुलिस कर्मी होगे बर्खास्त

वीसीएन टाइम्स

रायपुर

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा की अध्यक्षता में महानदी भवन,मंत्रालय में हुई गृह विभाग की समीक्षा बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए है. और इस पर अमल करने अधिकारियों को दिशा निर्देश  दिए गए .बैठक में अपर मुख्य सचिव पुलिस महानिदेशक, मुख्यमंत्री के सचिव सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

बैठक में उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवानों के परिवारों को प्राथमिकता देकर अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए. उन्होंने शहीद हुए जवानों के “अमर बलिदानी स्मारक” का निर्माण उनकी परिवार की सहमति से प्राथमिकता के आधार पर किए जाने कि निर्देश देते कहा  उनकी शहादत का सम्मान हर स्तर पर सुनिश्चित हो.

उपमुख्यमंत्री  ने पुलिस विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए नवीन स्थानांतरण नीति को तत्काल लागू करने के निर्देश दिए और  कहा कि स्थानांतरण प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाए, जिससे विभागीय कार्यक्षमता में सुधार हो सके.

बैठक में पुलिस कर्मचारियों के कल्याण पर जोर देते हुए डिप्टी सीएम ने पुलिस पब्लिक स्कूलों की स्थापना पर जोर दिया , पुलिस आवास योजना और केपीकेबी कैंटीन की स्थिति की समीक्षा कर पुलिस विभाग के कार्यों को डिजिटाइजेशन के माध्यम से और अधिक पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए… पुलिस प्रक्रियाओं और डाटा मैनेजमेंट को आधुनिक तकनीकों से जोडे जाने के लिए . उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते कहा  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाई जा रही नई तकनीकों का अध्ययन करें और राज्य में लागू करने की योजना तैयार करें.

बैठक में उपमुख्यमंत्री ने एनडीपीएस एक्ट के तहत जारी एसओपी के पालन को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए.  नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और दोषी पाए जाने पर उनकी संपत्ति को तत्काल कुर्क करने की प्रक्रिया शुरूकरने कि बात कही . उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई पुलिस अधिकारी या कर्मचारी इस अवैध कारोबार में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तुरंत बर्खास्तगी सहित कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

बैठक में चिटफंड घोटालों से प्रभावित हर हितग्राही को न्याय सुनिश्चित करने.112 सेवा के विस्तारकरने , के साथ ही पुलिस थानों के परिसीमन और नए थानों की स्थापना के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई.

इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने स्कूलों में यातायात जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए.बैठक के अंत में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा “पुलिस विभाग का प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करने कि बात कही

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *