छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है…. हाथी पिछले 10 दिनों से ग्रामीणों को दौड़ा कर मार रहे है,हाथी ने आज भी एक ग्रामीण की जान ली है इसके बाद ग्रामीण वन विभाग के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया,
बलरामपुर जिले के ग्राम चाकी में आज एक हाथी ने साइकिल सवार ग्रामीण को दौड़कर पकड़ लिया फिर उसे उठाकर 20 फीट दूर फेंक दिया। जिससे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को उठाकर ले जाने का विरोध करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 10 दिनों में हाथी ने 6 लोगों की जान ले चुके हैं
जानकारी के मुताबिक ग्राम चौकी में एक ग्रामीण देवनारायण सिंह खरवार जंगल के रास्ते से बस कटिया पारा की ओर जा रहा था, तभी हाथी की नजर उस पर पड़ गई, और हाथी ने दौड़कर उसे सूंड से पकड़ लिया…। और ग्रामीण को उठाकर दूर फेंक दिया ..हाथी के फेक जाने पर देवनारायण दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई… आसपास महुआ बिन रहे ग्रामीण डरकर मौके से भाग निकले और घटना की सूचना ग्रामीणों को जाकर दी।
उधर घटना की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव के साथ ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए जंगली हाथी के हमले से लगातार मौत से आक्रोशित जिला पंचायत सदस्य और ग्रामीणों ने वन विभाग को शव ले जाने से रोक दिया.. इसकी जानकारी मिलने पर एसडीओ फॉरेस्ट अनिल कुमार . रेंजर संतोष पांडे के साथ मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाइस दी उसके बाद प्रदर्शनकारी वापस चले गए।
ग्रामीणों ने बताया की देवनारायण खरवार की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है उसके दो बच्चे हैं… उसकी लड़की ममता खरवार कॉलेज तक पढ़ाई कर चुकी है और बेटा नाबालिक है… जिला पंचायत सदस्य ने देवलाल की बेटी को चौकीदार की संविदा नियुक्ति देने की मांग रखी अधिकारियों ने इसे स्वीकार कर लिया।
आपको बता दे की बलरामपुर में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है चक्की में ग्रामीण पर हमला करने वाला डिटेल हाथी अब भी पास के जंगल में जाता हुआ है यह हाथी झारखंड से छत्तीसगढ़ सीमा में घुसा है दो हाथियों ने पिछले 10 दिन में 6 लोगों को मार डाला है।
आज झारखंड से आए दतल हाथी ने चौकी में देवीलाल को दौड़ा कर जिस प्रकार फेंका है उसे ग्रामीणों में काफी दहशत है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से इस हाथी से दूर रहने की अपील की है।