छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में इस बार बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 41 जिलाध्यक्षों में से केवल 5 मौजूदा पदाधिकारियों को दोबारा मौका मिलने की संभावना है। कांग्रेस की इस नई लिस्ट में लगभग 36 नए चेहरे सामने आएंगे।पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव संगठन को “नया और सक्रिय स्वरूप” देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कांग्रेस इस संबंध में आदेश जल्द जारी करेगी।

पिछले छह महीनों में कांग्रेस ने 11 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी, लेकिन कुछ जिलों में संगठन का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। इसी वजह से जिन जिलाध्यक्षों का काम संतोषजनक नहीं रहा, उन्हें बदला जा सकता है।
संगठन के सूत्रों के अनुसार रायपुर शहर कांग्रेस की कमान सुबोध हरितवाल, और रायपुर ग्रामीण की कमान प्रवीण साहू को मिल सकती है। वहीं दुर्ग ग्रामीण में राकेश ठाकुर, अंबिकापुर में बालकृष्ण पाठक और जगदलपुर में सुशील मौर्या को जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है। बिलासपुर और धमतरी में नए चेहरे देखने को मिलेंगे।
वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पंकज तिवारी और मनोज गुप्ता, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अशोक श्रीवास्तव और के. डमरू रेड्डी, दुर्ग शहर कांग्रेस में आर.एन. वर्मा और धीरज बाकलीवाल, भिलाई जिला में मुकेश चंद्राकर और साकेत चंद्राकर जिलाध्यक्ष बनने की रेस में लगे हुए है।