गुजरे साल की विदाई और नए वर्ष 2026 के लिए किया श्री रामचरित मानस और सुंदरकांड पाठ

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

तिल्दा नेवरा -छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा नेवरा के पेंशनर साथियों की कर्मचारी भवन तिल्दा में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के बाद गुजरे साल 2025 की विदाई और नए वर्ष 2026 रस्वागत के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक श्री रामचरित मानस और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के महासचिव अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि सभी साथियों ने  पाठ के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा शांति और ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया  ताकि नया साल सुख समृद्धि और भक्ति भाव के साथ शुरू हो..

संघ के अध्यक्ष रामवतार पांडेय ने कहा कि नये साल के स्वागत भगवत भजन पूजन से होनी चाहिए यही हमारी संस्कृति है। इस मौके पर दिसंबर माह में जिन साथियों एस. के. पांडेय, पुनीतराम साहू, भूपेंद्र वर्मा, रघुनंदन लाल शांडिल्य ,सुकालू राम यादव, कृष्ण मुरारी वर्मा, अभिमन्यु वर्मा और टोकेश्वर प्रसाद का जन्मदिन मनाया गया था सभी का गुलाल, श्री फल और मुंह मीठा करवाकर सम्मानित किया गया ।

बैठक शामिल संघ के सदस्यों ने भवन में बैठक व्यवस्था के लिए कुर्सी खरीदने के लिए आपस में चंदा कर 50 कुर्सियों की व्यवस्था की गई ,इस कार्यक्रम में उद्धव राम वर्मा,हरखराम वर्मा, बलीराम यादव,दानीराम वर्मा,यशवन्त कुमार वर्मा, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, मालिक राम साहू, तुलसीराम वर्मा,हेमन्त नायक,रुपा शाही,सुरेश कुमार शर्मा,टीकाराम वर्मा, भुनेश्वर प्रसाद वर्मा, फेकूराम वर्मा,हिन्छाराम निर्मलकर, प्रताप सिंह धुव, प्रेमलाल साहू, दिनेश कुमार साहू, एस. आर. नंदी, लेख राम कुंभकार,घनश्याम लाल वर्मा,खोडसराम वर्मा,दानीराम वर्मा, चिन्ता राम वर्मा, सरजू प्रसाद धिरहे,अर्जुन लाल वर्मा सहित और अनेक साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में 89 वर्षिय दिवंगत प्रधान अध्यापक झाड़ूराम वर्मा और श्री लालूराम वर्मा जी तुलसी (नेवरा) के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *