कांग्रेसियों ने तिल्दा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण,किसानो का धान नही खरीदने का लगाया आरोप

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

तिल्दा नेवरा ;छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के दौरान किसानों को आ रही समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेशुक्रवार को “धान खरीदी केंद्र चलो अभियान” चलाया। इस अभियान के तहत तिल्दा शहर एवं ग्रमीण कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने तिल्दा के साथ पास की सोसायटियों का दौरा कर किसानों की समस्याओं की जानकारी ली और सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा- ने बतया की तिल्दा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण के दौरान किसानों ने शिकायत कीं कि उनका धान नही खरीदा जा रहा है.टोकन प्रणाली अव्यवहारिक है, जिससे कई किसानों की बारी नहीं आ रही।

ग्रामीण अध्यक्ष बलदांउ साहू ने कहां की धान खरीदी में अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं बावजूद धान बेचने किसान सोसाइटियों के चक्कर काट रहे हैं. अजितेश शर्मा ने बताया कि किसानों का पूरा धान नहीं खरीदा जा रहा है.उन्होंने बताया कि जब वे सोसाइटी में निरीक्षण करने पहुंचे तो पता चला कि 16 किसानों का धान समिति के द्वारा खरीदने से इनकार कर दिया है, जिन किसानों की धान नही खरीदा जा रही है .उसमें ग्राम सिरवे, बहेसर. तुलसी के किसान शामिल है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धान खरीदी निर्धारित की गई  मात्रा अनुसार किसान का एक-एक दाना खरीदने की बात करने वाली सरकार किसानों का धान खरीदने में हिला हवाला कर रही है. कांग्रेसियों ने कहा कि यदि किसानों का धान नहीं खरीदा गया तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी. निरीक्षण के दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ गजानंद वर्मा, ओम ठाकुर, सुनील सोनी, राज कपूर कश्यप, निखिल मंडले, कैलाश गांधी, होलेराम पोरते उपस्थित थे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *