दुर्गp रविवार को पूरे देश में नवरात्रि और रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा था। हर घर में कन्याओं की पूजा हो रही थी कन्याओं को भोज कराया जा रहा था। इसी बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दरिंदों ने एक मासूम 6 साल की कन्या को बुरी तरह से नोच नोच कर उसके चेहरे से लेकर शरीर पर इतने गहरे जख्म दिए जिसे वह मासूम सह नही पाई और सदा के लिए मौत के नींदसो गई.मोहन नगर थाना के ओमनगर में हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात ने सभी लोगों को झकझोर करके रख दिया है , सभी की जुबान पर बस एक ही बात है ,,आखिर इस बच्ची का दोष क्या था। बच्ची के साथ दर्रिदगी करने वालों को सिर्फ और सिर्फ फांसी मिलनी चाहिए। पुलिस आरोपियों के तलाश में लग गई,
बताया जाता है रामनवमी के दिन 6 साल की बच्ची कन्या भोज के लिए घर से गई थी, बच्ची जब वापस नहीं लौटी तो घर वालों ने उसकी खोज बीन भी शुरू की। परिवार वालों को जब बच्ची का कोई पता नहीं चला तो वे मदद के लिए पुलिस के पास पहुंचे.. पुलिस ने परिजनों की शिकायत मिलने के बाद बच्ची की पतासाजी करनी शुरू की तलाशी के दौरान एक घर के बाहर खड़ी एक कार से बच्ची का शव पुलिस ने बरामद कर लिया..
कार से बच्ची की डेड बॉडी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया , इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए ..लोगों ने जिस कार में बच्ची मिली उसे कार के साथ अन्य दो कारों के शीशे तोड़कर कारो को क्षतिग्रस्त कर दिया।इलाके में बस एक बात की चर्चा हो रही है कि आखिर बच्ची कार में कैसे आई। उनके शरीर के निशान से यह स्पष्ट हो चुका है की बच्ची के साथ दरंदगी हुई है । इस बात की भी चर्चा है कि दरिंदगी के बाद आरोपी बच्ची को मृत समझ कर भाग खड़े हुए होंगे, लेकिन बच्ची जीवित थी..जब, बच्ची के कार में होने की जानकारी मिली तो, उसकी सांसे चल रही थी, लेकिन अस्पताल जाने के बाद उनकी सांसे थम गई, इस घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. वहीं बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने रिपोर्ट आने के पहले से ही मामले की जांच शुरू कर दी है.. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। हालांकि पुलिस स्पष्ट तौर पर कुछ भी कह नहीं रही है लेकिन पुलिस भी समझ चुकी है की बच्चीके साथ दरिंदगी हुई है। इस घटना ने दुर्ग के साथ पूरे छत्तीसगढ़ को शर्मसार कर दिया है। और यदि जल्दी ही आरोपी नहीं पकड़े गए तो पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ सकता है,उधर जानकारी मिली है कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने यह भी दावा किया है कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
इधर 6 साल की मासूम की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां का कहना है कि उसकी बच्ची रामनवमी पर सुबह-सुबह हंसते हुए नौ कन्या भोज खाने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। कई घंटे तलाश करने के बाद देर शाम को एक कार के अंदर बुरी हालत में मिली।
मोहन नगर टीआई शिव कुमार चंद्रा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। मेडिकल जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। ब्यूरो रिपोर्ट VCN टाइम्स दुर्