ओपी चौधरी को मिला 6 विधानसभा का प्रभार, पार्टी नेताओं के साथ की बैठक

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आला नेताओं को भाजपा ने चुनाव प्रचार में जिम्मा सौंपा है। सभी बारी बारी से अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में जाकर स्थानीय नेताओं के साथ समन्वय बैठक कर रहे हैं। वित्तमंत्री ओपी चौधरी को छह विधानसभाओं का प्रभारी बनाया गया है। चौधरी प्रचार के साथ-साथ घोषणा पत्र और अन्य रणनीति बनाने में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। झारखंड में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर शनिवार को यहां पहुंचे, और कहा कि पार्टी संगठन जो भी काम अपने कार्यकर्ताओं को देता है, उसे सौ फीसदी प्रतिबद्धता के साथ निभाता है।

चौधरी को झारखंड में हजारीबाग, और रामगढ़ की कुल 6 विधानसभाओं का प्रभारी बनाया गया है। वित्तमंत्री इससे पहले झारखंड के कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाईन मीटिंग कर रहे थे। इसके बाद वो चार दिन हजारीबाग, और रामगढ़ में रहकर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने प्रचार को लेकर टिप्स दिए।

झारखंड से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में चौधरी ने कहा कि भाजपा संगठन 365 दिन चौबीस घंटे काम करता है। झारखंड में चुनाव है तो वहां जाकर हाथ में हाथ बंटाते हैं। उन्होंने भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव को बिहार कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर कटाक्ष किया, और कहा कि कांग्रेस पार्टी में पार्टी के अपराधीकरण को सर्वोच्च स्तर पर ले गई है। देवेन्द्र छत्तीसगढ़ की शांत फिजा को असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर डिस्टर्ब करने का काम किया है। देवेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़ की शांत फिजा को बिगाडऩे का काम किया।

झारखंड में न सिर्फ ओपी चौधरी बल्कि केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, दोनों डिप्टी सीएम अरूण साव और विजय शर्मा की ड्यूटी लगाई है। ओपी चौधरी प्रचार के साथ-साथ घोषणा पत्र और अन्य रणनीति बनाने में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *