इन पांच राशि वालों की चमकेगी किस्मत और प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

वीसीएन टाइम्स
8 Min Read

आज 16 अक्टूबर का राशिफल

मेष-आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके खर्च आपको परेशान करेंगे। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चले, तो ही बेहतर रहेगा। किसी से कोई वादा आज ना करें, नहीं तो आपको पूरा करने में समस्या आएगी। आपको अपने पिताजी की सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि उनकी सेहत में गिरावट आने के कारण आपको खर्चे अधिक करने होंगे। आपको पार्टनरशिप में कोई काम करना बेहतर रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसे आप कर सकते हैं।
विज्ञापन

वृषभ –आज आपको बिजनेस में किसी नए पार्टनर को बनाने से बचना होगा। आपके परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार के कारण आपको समस्या आ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आप यदि किसी काम को लेकर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मदद लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपका कार्य करने में भी खूब मन लगेगा।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में उलझनें बनी रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामकाज पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यावसायिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान देना होगा। आपकी आय के कुछ नए स्रोत बनेंगे, जो आपको खुशी देंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा।
कर्क-आज दिन का तनावग्रस्त रहने वाला है। आपके मन में काम को लेकर उलझनें बनी रहेगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में भी आपको कुछ कामों के पूरा होते-होते रुकने के कारण सिरदर्द बना रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं, क्योंकि परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। आपको किसी दूसरे की बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *