आज से आमरण अनशन करेंगे हजारों संविदा कर्मी

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारियों के द्वारा अपनी एक ही मांग.नियमितीकरण। को लेकर पिछले 2 सप्ताह से नवा रायपुर के तूता स्थित धरना स्थल पर किए जा रहे आंदोलन को बड़ा रूप देने जा रहे हैं। बुधवार से इन संविदा कर्मचारियों ने आमरण अनशन करने का ऐलान कर दिया है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तूता स्थित धरना स्थल पर हमें पानी और शौचालय के लिए परेशान किया जा रहा है। कई बार बिजली काट दी जाती है। पानी का सप्लाई ठीक से नहीं होती। यहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों प्रदर्शनकारी पहुंचे हुए हैं। शायद यह आंदोलन को कुचलने का प्रयास है मगर हम पीछे हटने वाले नहीं।संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने कहा कि सरकार की संवाद हीनता के चलते हम अब आमरण अनशन करने मजबूर हैं।

इस आमरण अनशन में अन्न जल ग्रहण नहीं किया जाएगा। मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता सूरज सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में संवाद स्थापित होना चाहिए। लेकिन पौने पांच साल बाद भी सरकार अपना वादे के संबंध में बात नहीं करना चाहती है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *