हिरमी के अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में बड़ा हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों कि मौके पर मौत ,दो मजदुर घायल

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

तिल्दा नेवरा.. बलौदा बाजार के सिमगा  ब्लॉक के ग्राम हिरमी के अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में ऑक्सीजन सिलेंडर के ब्लास्ट हो जाने से, काम कर रहे  3 मजदूरों की मौत मौके पर ही गई..| वहीं 2 दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है ..  घायलों को रायपुर रिफर किया गया है जहां उनका इलाज जारी है  लेकिन दोनों कि हालत गंभीर बताई जा रही है..

इस घटना के बाद मजदूरों में काफी आक्रोश है, उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद सुहेला पुलिस मौके पर पहुंच गई है.. बताया जाता है कि मजदूर कटर मशीन से काम कर रहे थे ,तभी अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया.. बलास्ट इतना भयावह था की धमाका सुनकर फैक्ट्री के अंदर  अफरा-तफरी मच गई. वही गांव में रहने वाले लोग भी घरों से बाहर आ गए..ब्लास्ट में तीनों मजदूरोंशरीर के  चिथड़े चिथड़े होकर जो दूर जा गिरे.. |

अल्ट्राटेक के जिम्मेदार अधिकारी इस संदर्भ में कुछ कहने को तैयार नहीं है हालांकि बलौदा बाजार जिले के एसएसपी प्रदीप कुमार झा ने घटना की पुष्टि कर दी है लेकिन हादसे के संदर्भ में खुलकर कोई भी बताने को तैयार नहीं है..संयंत्र के अंदर और गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *