स्वास्थ्य कर्मियों का हड़ताल समाप्त

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

फेडरेशन के पदाधिकारी टारजन गुप्ता , डॉक्टर इकबाल , डॉक्टर रीना राजपुत , श्रीमती सुमन शर्मा , अंशिला बेस , डॉक्टर हीरासिंग लोधी,भूपेंद्र सोनी,श्रीमती देवाश्री साव एवम् समस्त सदस्यों ने जारी बयान में कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों का आंदोलन मुख्यमंत्री के प्रतिनिधमंडल द्वारा दिए आश्वासन पर 24 वे दिन स्थगित हो गया है।

स्वास्थ्यकर्मियों (डॉक्टर्स,स्वाथ्य संयोजक, नर्सेज ) का 21 अगस्त से शुरू हुआ था जिसमे पहली बार किसी आंदोलन में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि मंडल हड़ताल स्थल  में आकर  कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए आंदोलन को स्थगित  कराया। साथ ही हड़ताल स्थगित होते ही मुख्यमंत्री की के निर्देश में बर्खास्तगी,निलंबन की बहाली का आश्वासन दिया गया।

प्रतिनिधि मंडल में डॉक्टर राकेश गुप्ता (अध्यह,कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ),सुशील शुक्ला (कांग्रेस प्रवक्ता),धनंजय सिंह ठाकुर (कांग्रेस प्रवक्ता)अजय साहू शामिल थे। संघ के प्रांतीय संयोजकों ने मुख्यमंत्री का सम्मान करते हुए और जनहित में आज हड़ताल स्थगित करने का घोषणा कर दिया।

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *