अगस्त तक डाक्यूमेंट क्रय किया जा सकेगा, बिड जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक
रायपुर। खनिज विभाग द्वारा राज्य में 3 प्रीशियस मिनरल ब्लाक्स की नीलामी के माध्यम से आबंटन के लिए ई-टेंडर जारी कर दिया गया है। जीएसआई( जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया) द्वारा किये गये प्रारंभिक सर्वे में इन ब्लाक में गोल्ड और डायमंड की संभावना बताई गई है। इसके लिए ई-नीलामी से आबंटन हेतु 6 जुलाई 2023 को एमएसटीसी पोर्टल में एनआईटी जारी किया गया है।
सफल बोलीदार द्वारा क्षेत्र में प्रथमत: विस्तृत पूर्वेक्षण का कार्य किया जाएगा। इसके उपरांत खनिज भण्डार प्रमाणित होने पर खनिपट्टा प्राप्त किया जाकर खनन संक्रिया प्रारंभ की जावेगी। श्री दीवान ने बताया कि टेण्डर डाक्यूमेंट क्रय किये जाने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2023 है तथा बिड जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2023, सोमवार दोपहर 3 बजे तक है।