Monday, January 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुरक्षाबलों ने मार गिराए 5 नक्सली:​​​जंगल में ​​​​विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने...

सुरक्षाबलों ने मार गिराए 5 नक्सली:​​​जंगल में ​​​​विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की रच रहे थे साजिश; एक जवान घायल

बीजापुर- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। सोमवार को गढ़चिरौली इलाके के भामरागढ़ तहसील में सी60 कमांडो की 22 यूनिट और QAT की 2 यूनिट सर्चिंग में निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। इसमें एक जवान भी घायल हुआ है।

दरअसल, गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि, कई नक्सली कोपरशी तालुका भामरागढ़ वन क्षेत्र में छिपे हुए हैं। वे आगामी विधानसभा को प्रभावित करने की साजिश रच रहे हैं। जैसे ही वे जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबल पहुंचे तो नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने नक्सलियों से हथियार छोड़ने और आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन वे फायरिंग करते रहे। इसके बाद फायरिंग का जवाब देते हुए 5 नक्सलियों को को मार गिराया। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

2 दिन पहले ITBP के 2 जवान शहीद हुए

2 दिन पहले नारायणपुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से ITBP के 2 जवान शहीद हुए थे। वहीं नारायणपुर पुलिस के 2 जवान घायल हुए। घायलों को मौके से निकालकर एयरलिफ्ट किया गया। दोनों शहीद जवान आंध्र-प्रदेश और महाराष्ट्र के रहने वाले थे।

नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के ही थुलथुली गांव में 3 अक्टूबर को मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में 38 नक्सली मारे गए थे। सभी 38 नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। इन पर 2 करोड़ 62 लाख का इनाम घोषित था। वहीं मारे गए नक्सलियों पर 250 से ज्यादा अपराध भी दर्ज थे।

इनमें सिर्फ महिला कमांडर नीति उर्फ उर्मिला के खिलाफ ही अलग-अलग जिलों में 60 केस हैं। पुलिस-नक्सली मुठभेड़-20, कैंप अटैक-2, IED ब्लास्ट-6, आगजनी-3 केस इस तरह कई नक्सल घटनाओं में वह शामिल थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments