सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

वीसीएन टाइम्स
11 Min Read

रायपुर: कोर्ट पेशी में आई महिलाओं के दो गुटों के बीच शनिवार को जमकर मारपीट हुई। दोनों गुट की महिलाओं ने एक दूसरे के बाल खींचने के साथ मारपीट करते हुए कपड़े तक फाड़ दिए। दोनों गुटों के बीच मारपीट इतनी भयावह थी कि कोई भी महिलाओं के झगड़े को शांत कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। मौके पर उपस्थित महिला वकील तथा अन्य महिलाओं ने झगड़ा शांत कराया।मारपीट की किसी भी पक्ष ने थाने में अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की है। मौके पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिन महिलाओं के बीच मारपीट की घटना हुई है, वे तेलीबांधा थाना क्षेत्र के देवार पारा की रहने वाली हैं। महिलाओं ने पिछले दिनों आपसी विवाद के चलते एक दूसरे के साथ मारपीट की थी। घटना की तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज हुई है। उसी मारपीट के मामले में महिलाएं पेशी में आई थीं।

रायपुर कोर्ट में महिलाओं के बीच जमकर चले लात घूंसे,

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ करने वाले बजरंग दल के 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तेलीबांधा थाने में घुस गए थे। बवाल के बीच अरेस्ट कर रात को ही पुलिस बस से सेंट्रल जेल लेकर गई।बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोपहर से तेलीबांधा पुलिस स्टेशन के सामने चक्काजाम कर दिया था। सड़क पर हवन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारी चूल्हा और राशन लेकर आ गए थे। तेलीबांधा थाने के सामने सड़क पर टेंट लगा कर बैठे। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।मौके पर 2 ASP, 4 CSP और 12 से ज्यादा थाना प्रभारी समेत अतिरिक्त बल मौजूद हैं। मंदिर हसौद और एयरपोर्ट से रायपुर शहर की ओर आने वाले ट्रैफिक को तेलीबांधा चौक के पास नेशनल हाईवे की ओर डायवर्ट कर दिया गया है।

मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़…बजरंग दल के 50 कार्यकर्ता अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में JPL कोयला खदान के खिलाफ धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को हटाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। महिलाओं ने तमनार थाना की थाना प्रभारी कमला पुषाम को लात मारी। हमले में TI घायल हो गईं। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। वहीं SDOP अनिल विश्वकर्मा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ घायलों को स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ को रायगढ़ रेफर किया गया। हमले के बाद हालात इतने बिगड़े कि पुलिस की गाड़ियां और एम्बुलेंस तक जला दी गईं। प्रदर्शनकारी अभी भी मौके पर मौजूद हैं।रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि 15 दिनों से सभी ग्रामीण धरना स्थल पर शांति पूर्वक बैठे थे।

JPL कोयला खदान बवाल…महिला TI को मारी लात

नए साल के पहले दिन कबीरधाम जिले को बहुप्रतीक्षित भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर की सौगात मिलने जा रही है। एक जनवरी 2026 को केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व सीएम विष्णुदेव साय की उपस्थिति में इस वृहद पर्यटन कॉरिडोर का भूमिपूजन होगा। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्विक, पर्यटन व जनआस्था के प्रमुख केंद्र बाबा भोरमदेव मंदिर परिसर से लेकर मड़वा महल, छेरकी महल, रामचुवा, सरोदा जलाशय तक भोरमदेव कॉरिडोर का निर्माण स्वदेश दर्शन योजना 2.0 अंतर्गत किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत भोरमदेव मंदिर परिसर व आसपास के ऐतिहासिक स्थलों के व्यापक विकास के लिए 146 करोड़ रुपये की लागत से इस भव्य पर्यटन कॉरिडोर का विकास किया जाएगा ,

नए साल के पहले दिन मिलेगी भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर की सौगात

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने शुक्रवार की रात सरेंडर नक्सली को धारदार हथियार से काट डाला। युवक के सिर, चेहरे और आंखों में चोटें आईं हैं। सिर से चमड़ी उधड़ गई है। खून ज्यादा बह जाने की वजह से जान चली गई।मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान पुनेम बुदरा 28 साल के रूप में हुई है, जो एर्रापल्ली गांव का रहने वाला था। पुनेम बुदरा ने 2022 में सुकमा जिले में नक्सल संगठन के सामने आत्मसमर्पण किया था। मई-जून 2025 से वह अपने पैतृक गांव एर्रापल्ली में रह रहा था।दरअसल, शुक्रवार की रात करीब 10 बजे हथियारबंद नक्सली पुनेम बुदरा के घर पहुंचे। इस दौरान नक्सलियों ने कहा कि तुम पुलिस के मुखबिर हो। पुलिस से मुखबिरी करते हो, जिससे संगठन को नुकसान पहुंचा है। नक्सलियों ने हथियार से कई वार किए। बुदरा की मौके पर मौत हो गई।

सरेंडर नक्सली को धारदार हथियार से काट डाला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पढ़ाई के लिए आए एक नाइजीरियन छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा अपडेट सामने आया है। निजी विश्वविद्यालय रायपुर परिसर में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तीन विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जिसके से दो आरोपी साउथ सूडान और एक सूडान का है। सभी से गहन पूछताछ की जा रही है और जल्द ही विधिवत गिरफ्तारी कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है।मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र की पहचान लाइबेरिया निवासी सैम के रूप में हुई है, जो एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस मामले में जिन तीन छात्रों को आरोपी बनाया गया है, उनमें दो छात्र साउथ सूडान और एक छात्र सूडान का रहने वाला है।

रायपुर में नाइजीरियन छात्र की मौत तीन आरोपी हिरासत में

वृंदावन में नववर्ष के आगाज से पहले ही श्री बांकेबिहारी मंदिर की नगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। शनिवार सुबह से मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ जुटने के कारण हालात बेकाबू हो गए। मंदिर और आसपास की संकरी गलियों में भीड़ इतनी घनी हो गई कि पैदल चलने तक की जगह नहीं बची। भीड़ के कारण एक महिला श्रद्धालु की तबीयत खराब हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सीय टीम ने उन्हें सौ शैय्या अस्पताल में भेजा। इसके अलावा गर्मी, धक्का-मुक्की और हवा की कमी के चलते कई अन्य श्रद्धालुओं की भी तबीयत बिगड़ गई।र्शन करने आईं 52 वर्षीय श्रद्धालु रेखारानी भीड़ के दबाव में बेहोश हो गईं। वह अपने परिवार के साथ ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आई थीं। अत्यधिक भीड़ और दम घुटने जैसी स्थिति के कारण अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।

बांके बिहारी मंदिर: नववर्ष से पहले ही भीड़ से बिगड़े हालात.

भिलाई के जयंती स्टेडियम में पं. धीरेंद्र शास्त्री महाराज की कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में पुलिस सुरक्षा इंतजाम में काफी कड़ी व्यवस्था रखी हुई है। चोरी, लूट और चैन स्नेचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस पूरे पंडाल में जांच अभियान चला रही है। इस चेकिंग में अन्य राज्यों के 9 संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया गया है।भिलाई के जयंती स्टेडियम में 25 से 29 दिसंबर तक श्री हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना भिलाई नगर पुलिस ने पंडाल के अंदर, आसपास लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान कुछ बाहरी राज्यों के संदिग्ध व्यक्ति बिना किसी पास और पहचान पत्र के पाए गए।

धीरेंद्र शास्त्री की कथा में 9 संदिग्ध महिलाएं पकड़ाईं

छत्तीसगढ़ के जशपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर काईकछार के पास दो बड़े ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रकों के ड्राइवर केबिन में फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसा शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है। टक्कर के बाद ट्रकों के आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे।दोनों ट्रकों के केबिन बुरी तरह डैमेज होने के कारण ड्राइवरों को बाहर निकालना आसान नहीं था। इसके बाद कटर मशीन की मदद से ट्रकों को काटा गया और काफी मशक्कत के बाद दोनों ड्राइवरों के शवों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। यह हादसा जशपुर थाना क्षेत्र में हुआ।

जशपुर में दो ट्रकों की टक्कर,दोनों ड्राइवरों की मौत

बैतूल-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार भाई-बहन पुलिया से नीचे जा गिरे। हादसे में युवक की जांघ में लोहे का सरिया आर-पार घुस गया। गंभीर हालत के बावजूद उसे उसी हालत में 225 किमी दूर भोपाल रेफर किया गया, जहां तक वह एम्बुलेंस में दर्द से तड़पता रहा।शाहपुर थाना क्षेत्र के नीमपानी बाचा ढाबे के पास ग्राम कोटमी माल निवासी धर्मेंद्र उइके ) अपनी बहन पूनम उइके 24साल के साथ बाइक से पाढर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार लाल रंग की कार ने अचानक कट मार दिया। संतुलन बिगड़ते ही बाइक पुलिया से नीचे जा गिरी और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

युवक की जांघ से सरिया आर-पार, 225 km तड़पता रहा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *