सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

वीसीएन टाइम्स
12 Min Read

सूरजपुर के घुई वन परिक्षेत्र में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है ..बीती रात हाथियों के दल ने गांव में घुसकर 5 घरों में तोड़फोड़ की और राशन खा लिया। हाथियों की लगातार मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में हैं। विचरण कर रहा हाथियों का ये दल ग्रामीण इलाकों  में घुसकर लगातार हानि  पहुंचा रहा हैं। कोरबा, बलरामपुर, जशपुर और सूरजपुर जिले में हाथी भोजन की तलाश में जंगल से सटे ग्रामीण इलाकों में बने घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, हाथियों के दल से गांवों में दहशत फैली हुई  है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर  हाथियों के गतिविधियों पर नजर रखते हुए उन्हें वापस जंगल में भगाने का काम कर रही है। वन विभाग ने लोगो से अपील कर हथियो के पास न जाने  की सलाह दी है ,,

सूरजपुर में हाथियों के दल ने गांव में घुसकर 5 घरों में तोड़फोड़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गर्लफ्रेंड की शादी से दुखी होकर बॉयफ्रेंड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिछले कुछ दिनों से वो मानसिक रूप से डिस्टर्ब चल रहा था। सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया है। जिसमें कह रहा है कि, आपको लगता था कि मैं आपे से प्यार नहीं करता।उसने कहा कि, मैंने कभी आपको धोखा नहीं दिया। सच्चे दिल से मोहब्बत किया। उसने वीडियो में मरने की भी बात कही है। बताया जा रहा है कि, 3 दिन पहले ही लड़की की शादी हुई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नया गंज इलाके की है। नया गंज निवासी अभिषेक देवांगन (30साल  का प्रेम संबंध कोतरा रोड क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय युवती से करीब ढाई साल से था। दोनों के बीच लगातार मुलाकात होती थी, लेकिन कुछ दिन पहले युवती ने उससे संबंध तोड़ लिया और करीब तीन दिन पहले उसकी शादी हो गई।

गर्लफ्रेंड की शादी से दुखी बॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी

शादी के बाद हर दुल्हन का सपना होता है कि सुहागरात खास, यादगार और सुकून भरी हो। यह पल न सिर्फ नए रिश्ते की शुरुआत होता है, बल्कि दो अनजान लोगों के बीच भरोसे और अपनापन बनाने का पहला मौका भी माना जाता है। लेकिन गोरखपुर से एक नई नवेली दुल्हन का सपना उस वक्त टूट गया जब दूल्हा सुहागरात पर अपनी भाभी के कमरे में था। सुहागरात के दूसरे दिन दुल्हन ने अपने पति को जेठानी के कमरे से निकलते देख लिया । जिसके बाद दुल्हन ने इसका विरोध किया तो उसे घर से बाहर निकाल दिया गया पीड़िता  ने बताया की ससुराल पहुंचने के बाद सुहागरात के दिन वह पूरी रात पति का इंतजार करती रही लेकिन पति कमरे में नहीं आया। सुबह देखा कि पति जेठानी के कमरे से निकल रहे थे। का आरोप है कि उसका निकाह 13 जुलाई 2025 को बांसगांव थाना क्षेत्र के एक युवक से हुआ था।

सुहागरात पर बेडरूम छोड़ भाभी के साथ रूम में  था दूल्हा!

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर सरकारी विमान से रायपुर पहुंचे। इस दौरान माना थाना प्रभारी मनीष तिवारी ने जूता और टोपी उतारकर बाबा के पैर छुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोई पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग कर रहा है तो कोई पैर छूने को सही बता रहा है। इस मामले में रायपुर SSP डॉ लाल उमेद सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मी पूरी वर्दी में नहीं था। उसने टोपी और जूते उतार दिए थे। फिलहाल, पुलिसकर्मी पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है।इसके अलावा बाबा बागेश्वर छत्तीसगढ़ सरकार के शासकीय विमान से रायपुर पहुंचे, जहां से वे भिलाई रवाना हुए।वीडियो में विमान से तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब उतरते हुए नजर आ रहे हैं।

जूता-टोपी उतारकर टीआई ने धीरेंद्र शास्त्री के छूए पैर

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर ब्लॉक के केरजू धान खरीदी केंद्र के समिति प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सीतापुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दिनेश गुप्ता देर रात अपने घर लौटे थे। अज्ञात कारणों से उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।उनके परिजनों का अनुमान है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के फोन आने के बाद वे रात में बिना किसी को बताए समिति गए और देर रात लौटे। इसके बाद तनाव में आकर सोने चले गए। सुबह जब परिजनों ने देखा, तो उनका शव घर के पोर्च में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ।पुलिस ने सीडीआर और अन्य माध्यमों से आत्महत्या के कारण का पता लगाने के लिए मर्ग रिपोर्ट दर्ज की,

  सरगुजा जिले में सहकारी समिति प्रबंधक ने की आत्महत्या
रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने चोरी के जेवरात को बिना किसी वैध दस्तावेज के गिरवी रखने के मामले में बजाज फाइनेंस कंपनी की एक महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र अंतर्गत परसुराम नगर पुरैना निवासी प्रार्थिया सुशीला जाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 4 अक्टूबर 2025 को अस्वस्थ होने के कारण अपने परिवार के साथ अपने गृह राज्य ओडिशा चली गई थीं। 25 अक्टूबर 2025 को जब वह वापस अपने घर लौटीं तो देखा कि घर के कमरे का ताला टूटा हुआ था।
बजाज फाइनेंस की महिला कर्मचारी गिरफ्तार,

स्थानीय स्वशासन को आधुनिक बनाने और नागरिकों को घर बैठे सेवाएं मुहैया कराने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग लगातार नई पहल कर रहा है। शहरों में रहने वाले परिवारों की सुविधा के लिए तिल्दा सहित 53 नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस सुविधा से लोग अपने घर या कार्यस्थल से किसी भी समय अपने संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रापर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा वाले नगरीय निकायों के नागरिकों को संपत्ति कर जमा करने अब न तो किसी कार्यालय में जाने की जरूरत है और न ही लाइन लगने की। वे अपनी सुविधा से किसी भी समय इसे जमा कर सकते हैं।

अब टैक्स भरना हुआ आसान! घर बैठे एक क्लिक पर भुगतान की सुविधा

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लगभग 29,800 पन्नों की अपनी अंतिम चार्जशीट रायपुर स्पेशल कोर्ट में पेश कर दी है। यह एजेंसी की अब तक की सबसे बड़ी और विस्तृत चार्जशीट मानी जा रही है।ED ने शुक्रवार को 59 नए आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इसमें सौम्या चौरसिया, निरंजन दास, एफएल-10 लाइसेंस धारक, डिस्टिलर्स और आबकारी अधिकारी शामिल हैं। इस घोटाले में अब तक कुल 81 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पहले 22 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट सबमिट की गई थी।इस अंतिम चालान में 81 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें पूर्व अधिकारी-कारोबारी, शराब सिंडिकेट से जुड़े लोग और कथित तौर पर लाभ पहुंचाने वाले अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

शराब घोटाला…सौम्या और निरंजन समेत 59 नए आरोपी

दुर्ग जिले में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। जहां बेटी के बीमार होने पर मां ने बेमेतरा जिले के एक बैगा को झाड़ फूंक के लिए बुलाया। 22 दिसंबर को बैगा घर पहुंचा और नाबालिग की स्थिति देखकर बाहरी हवा का साया बताया फिर झाड़-फूंक का नाटक करने लगा। इसके बाद नींबू फेंकने का बहाने अपने साथ घर से दूर ले गया।मामला नंदिनी नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी बैगा परमेश्वर बघेल (25 साल) पीड़िता को अपने साथ एक नर्सरी ले गया जहां उसने डरा धमकाकर वारदात को अंजाम दिया। डर से लड़की 2 दिन चुप रही। फिर अपनी मां को पूरी बात बताई। जिसके बाद मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बैगा को गिरफ्तार कर लिया है।

बैगा ने झाड़फूंक के बहाने नाबालिग से रेप किया

गरियाबंद के उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में एक तेंदुआ शिकारियों द्वारा लगाए गए जाल में फंस गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।यह घटना उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र तौरेंगा अंतर्गत कोकड़ी जंगल में गुरुवार (25 दिसंबर) को हुई।जानकारी के अनुसार, शिकारियों ने जंगली सूअर और अन्य वन्यप्राणियों के शिकार के लिए यह फंदा लगाया था, जिसमें तेंदुआ फंस गया।ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर वन विभाग के स्थानीय अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन भी घटना स्थल पर पहुंचे।उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि फंदे में फंसा तेंदुआ लगभग 4 वर्ष का नर है। वन विभाग के पूरे अमले और डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी में तेंदुए को जाल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।तेंदुए के पंजे और गले में तार फंसने से वह घायल हो गया था।

उदंती टाइगर रिजर्व में फंदे में फंसा तेंदुआ

उदयपुर में आईटी कंपनी के CEO जितेश सिसोदिया की करतूत ने सबको हैरान कर दिया है. उदयपुर की एक  बर्थडे पार्टी के बाद कुछ ही घंटों में एक महिला की जिंदगी अंधेरे में धकेल दी गई. आफ्टर पार्टी के बहाने शुरू हुआ सफर, कार के अंदर  दरिंदगी में बदल गया. नशे की हालत में उस महिला के जिस्म को नोंचा गया. उसकी आबरू लूट ली गई. जब उस लड़की को होश आया तो इस दर्दनाक सच ने उसकी सुबह को खौफनाक बना दिया. उसका सब कुछ लुट चुका था. लेकिन उसी कार के डैशकैम में कैद आवाजें आरोपियों के खिलाफ सबसे बड़ा सबूत बन गईं. यह कहानी सिर्फ एक रात की नहीं, बल्कि एक सीआईओ और उसके स्टाफ की करतूतों का पुलिंदा है.

उदयपुर रेप कांड:आरोपी CEO की करतूत आपकी नींद उड़ा देगी,

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *