सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

वीसीएन टाइम्स
12 Min Read

बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 168वीं वाहिनी के जवानों ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक गर्भवती महिला की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जवानों ने समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराकर महिला और उसके गर्भस्थ शिशु को सुरक्षित किया।यह घटना तर्रेम थाना क्षेत्र के ग्राम गोटुपल्ली (गोटमपारा) की है। गोटुपल्ली निवासी 23 वर्षीय कुंजाम उर्रे, जो लगभग छह माह की गर्भवती हैं, को अचानक तेज पेट दर्द हुआ और उनकी हालत गंभीर हो गई। इसकी सूचना मिलते ही गोटुपल्ली स्थित फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (FOB) में तैनात सीआरपीएफ 168 बटालियन के जवान तुरंत सक्रिय हो गए।जवानों ने बिना किसी देरी के गर्भवती महिला को सुरक्षित रूप से तर्रेम तक पहुंचाया। वहां से एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें सिविल अस्पताल भेजा गया। समय पर मिली चिकित्सा सुविधा के कारण महिला और गर्भस्थ शिशु की स्थिति अब सुरक्षित बताई जा रही है।

CRPF जवानों ने गर्भवती महिला की जान बचाई

अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 15 साल की नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की दो दिनों बाद मौत हो गई। नाबालिग ​​​​को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। परिजनों ने मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वहीं एक अन्य मामले में बच्चे के जन्म के बाद गर्भवती की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, मैनपाट इलाके की प्रेग्नेंट नाबालिग को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। नाबालिग नेबच्चे को जन्म दिया। बच्चा अधिक कमजोर था, उसे NICU में रखा गया था। इलाज के दौरान शनिवार को बच्चे की मौत हो गई। वहीं प्रसूता नाबालिग को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।बताया गया है कि, नाबालिग के पिता होटल का संचालन करते हैं। उन्होंने काम के लिए एक युवक को रखा था, जिससे नाबालिग का प्रेम संबंध बन गया था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, जिससे नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई।

अंबिकापुर में नाबालिग की डिलीवरी, बच्चे की मौत

कोरबा में एक महिला ने 102 एम्बुलेंस में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। शहर के घंटाघर मुख्य मार्ग पर प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को देखकर राहगीरों ने 102 वाहन को सूचना दी थी।एम्बुलेंस उसे लेकर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना हुई, जहां रास्ते में ही उसने बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल पहुंचने पर महिला को वार्ड में भर्ती किया गया, जबकि नवजात को एसएनसीयू शिशु कक्ष में रखा गया है।अस्पताल प्रबंधन ने महिला के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया। महिला ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान है और रायगढ़ जिले की रहने वाली है। उसने अपने पिता का मोबाइल नंबर दिया। पिता ने फोन पर बताया कि महिला की शादी कोरबा में हुई थी और वह 3-4 साल से घर से निकली हुई है। उन्होंने उसे पहचानने से इनकार करते हुए कहा कि उनका अब उससे कोई संबंध नहीं है।

महिला ने 102 एम्बुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

छत्तीसगढ़ को केन्द्र सरकार से बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने डिजिटल भारत निधि के तहत राज्य में 513 नए 4 जी मोबाइल टावर स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है । उन्होंने इसे नक्सल प्रभावित और दूर-दराज के क्षेत्रों में शांति बहाली, सुरक्षा और विकास के साझा प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताई है सी एम साय ने कहा, ”यह निर्णय नक्सल उन्मूलन की दिशा में जारी प्रभावी प्रयासों की एक मजबूत कड़ी है। सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई और प्रशासनिक समन्वय से जिन क्षेत्रों में स्थायित्व स्थापित हुआ है, वहां अब विकास और डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार सुनिश्चित किया जा रहा है।’

केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को दी बड़ी सौगात,

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यहां कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए, जिनमें से तीन की मौत होने की खबर है। वहीं एक घायल बताया जा रहा है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेड में शनिवार सुबह सभी मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे। तभी अचानक से भर-भराकर दीवार गिर गई जिससे वहां पर काम कर रहे मजदूर उसके चपेट में आ गए। इस घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं चौथे मजदूर का उपचार जारी है।सूरजपुर में कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत,

कोल्ड स्टोरेज की दीवारगिरी,3 मजदूरों की मौत,

कांग्रेस रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नाम से बड़ी रैली करने जा रही है। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं। इनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत शामिल हैं।एयरपोर्ट पर रवाना होने से पहले दीपक बैज ने बताया कि, 14 दिसंबर को होने वाली इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी सहित देशभर के दिग्गज नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से करीब 5 हजार कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे।

वोट चोर, गद्दी छोड़’ के लिए कांग्रेस नेता दिल्ली रवाना

शदाणी दरबार तीर्थ के नवम ज्योत संत युधिष्ठिर लाल के 63वें अवतरण दिवस पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सिंधी काउंसिल की टीम शदाणी दरबार तीर्थ पहुंची।संत युधिष्ठिर लाल ने अपना अवतरण दिवस बच्चों के बीच मनाया। साथ ही उन्होंने डूमरतराई मार्केट में मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को फल और गर्म कपड़े बांटे।इस कार्यक्रम में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष ललित जैसिंघ, डॉक्टर एन.डी. गजवानी, महामंत्री सुनील कुकरेजा, विकास कोटवानी , धनेश मटलानी, नितिन कृष्णानी, निलेश तारवानी और राजेश रेलवानी मौजूद रहे।

शदाणी दरबार में संत युधिष्ठिर लाल का 63वां अवतरण दिवस

दुर्ग जिले में एक फिर हत्या की वारदात सामने आया है जहां एक बोरे में बंद अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस द्वारा  अज्ञात महिला की पहचान और गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाली जा रही है।महिला का शव को रस्सी से बांधकर बोरे में भरकर नाली में फेका गया था  महिला का शव 2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही है अभी  शिनाख्त नहीं हो पाई है । पुलिस ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एसएसपी विजय अग्रवाल, फॉरेंसिक समेत आला अधिकारी की टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।वहीं महिला की पहचान के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है।

बोरे में अज्ञात महिला का शव मिलने से मची सनसनी

कुरुक्षेत्र पुलिस ने साइबर ठगी के लिए अकाउंट बेचने वाले 2 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी गिरीश पवार व ध्रुव कुमार निवासी दुर्ग (छत्तीसगढ़) अपने अकांउट में ठगी का पैसा डलवाते थे। इस एवज में उनको कमीशन मिलता था।आरोपियों के खाते में करीब 6 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ। देशभर में आरोपियों के अकाउंट के खिलाफ 113 शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के अकाउंट से करीब 15 लाख रुपए होल्ड करवाकर शिकायतकर्ता को वापस दिलवाए। कुरुक्षेत्र की रहने वाली महिला नितिन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपने मोबाइल पर ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट का विज्ञापन देखा था। जिस पर उसने क्लिक किया तो उसके पास वॉट्सऐप कॉल आई, कॉलर ने उसे स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट की जानकारी दी।

साइबर ठगी के लिए खाता बेचने वाले 2 गिरफ्तार

गरियाबंद के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के भसेरा गांव में एक कथित तांत्रिक ने एक ही परिवार के आठ सदस्यों को नशीले लड्डू खिलाकर 60 हजार रुपये का सोना लूट लिया। फिंगेश्वर पुलिस ने रायपुर से आरोपी सत्य नारायण साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि आरोपी तांत्रिक सत्य नारायण साहू से उनकी पहचान हुई थी। तांत्रिक ‘घर बंधन’ (घर की सुरक्षा) का अनुष्ठान करने उनके घर आया था।पूजा-पाठ के बाद उसने परिवार के सदस्यों को प्रसाद बताकर लड्डू खाने को दिए और पानी पिलाया। लड्डू खाने के बाद परिवार के आठ सदस्यों में से पांच बेहोश हो गए, जबकि तीन अन्य होश में नहीं थे।इसी का फायदा उठाकर तांत्रिक 60 हजार रुपये का सोना लेकर फरार हो गया। सुबह परिवार के सदस्य बेहोशी की हालत में मिले और तांत्रिक गायब था।

तांत्रिक ने दिया नशीला लड्डू,खाते ही परिवार के लोग बेहोश

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित पैरा लोड ट्रैक्टर घर में घुस गया। इस हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से पांच साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, पैरा लोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा । इस दौरान घर के पास मौजूद बच्ची उसकी चपेट में आ गई।घटना की सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

सूरजपुर में अनियंत्रित पैरा लोड ट्रैक्टर घर में घुसा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *