भारत की लड़कियों ने आखिरकार 47 साल के लंबे इंतजार के बाद इतिहास रच ही दिया। इंडिया विमेंस ने रविवार को फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता।DY पाटील स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग चुनी। भारत ने 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 87, दीप्ति शर्मा ने 58, स्मृति मंधाना ने 45 और ऋचा घोष ने 34 रन बनाए। साउथ अफ्रीका से आयाबोंगा खाका ने 3 विकेट लिए।बड़े टारगेट के सामने साउथ अफ्रीका टीम 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने लगातार दूसरा शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत दिलाने से पहले ही आउट हो गईं। भारत से पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर शेफाली वर्मा ने 2 विकेट लेकर मैच पलटा। वहीं दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर टीम को जीत दिला दी।
भारत ने रचा इतिहास, जीत लिया विमेंस वनडे वर्ल्ड कप
धमतरी जिला के नगरी क्षेत्र से एक बार फिर सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां र एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हत्या के कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद शराब के नशे में धुत आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।दरअसल ग्राम जानकारी के मुताबिक आरोपी कुलेश्वर विश्वकर्मा शराब के नशे में धुत होकर गांव के गांधी चौक में गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान गांव के सचिव सन्नी सुयश ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन रोकना उस युवक को इतना नागवार गुज़रा कि उसने धारदार हथियार से एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार कर दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई। धमतरी जिले में पिछले कुछ दिनों से अपराध का ग्राफ बढ़ गया है,
छत्तीसगढ़ के धमतरी नगरी में सचिव की दिनदहाड़े हत्या!
पेंड्रा थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में एक घरेलू विवाद ने उस समय भयावह रूप ले लिया, जब मामूली कहासुनी के बाद पति ने अपनी ही पत्नी पर टांगिया से हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।पूरा मामला रामगढ़ गांव का है, जहां पर पत्नी मंगली बाई मोहल्ले में किसी के घर गई हुई थी। लौटने में हुई थोड़ी देरी को लेकर पति पंचराम ने विवाद शुरू कर दिया, जो धीरे-धीरे इतना बढ़ा कि उसने गुस्से में आकर पंचराम ने घर मे रखे टांगिया से पत्नी मंगली बाई पर वार कर दिया और लगातार एक के बाद एक वार कर मंगली बाई के पैरों में हमला करता रहा। शोर सुनकर मौके पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और तत्काल 112 डायल को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
पति बना हैवान: ‘तू इन्हीं से चलकर गई थी ना…
राजस्थान के फलोदी जिले के मतोड़ा थाना क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जोधपुर के सूरसागर निवासी 18 लोग.बीकानेर स्थित कोलायत मंदिर के दर्शन कर टेंपो ट्रैवलर से लौट रहे थे. हनुमान सागर चौराहे के पास तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर अचानक खड़े ट्रक में घुस गई. हादसे में सभी 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 3 घायलों को तुरंत ओसियां अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर रेफर किया गया.’ फलोदी के डीएसपी अचलसिंह देवड़ा ने बताया कि टक्कर.इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो ट्रैवलर पूरी तरह चकनाचूर हो गया.
जोधपुर में दर्दनाक सड़क हादसा,18 लोगों की मौत
भारतीय टीम ने रविवार (2 नवंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट के बेलेरीव ओवल में खेले गए टी 20 मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच में भारतीयटीम को जीत के लिए 187 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 18.3 ओवर्स में अचीव कर लिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-1की बराबरी कर ली है. सीरीज का चौथा मुकाबला 6 अक्टूबर को गोल्ड कोस्ट में खेला जाना है. वहीं आखिरी मुकाबला 8 अक्टूबर को ब्रिस्बेन में होना है.अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को बाकी दो मैचों के लिए टी20 टीम से रिलीज कर दिया गया है…
T20 टीम से रिलीज किए गए कुलदीप यादव, ऑस्ट्रेलिया दौरा छोड़ स्वदेश लौटेंगे
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात जंगली हाथियों ने 42 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग नुकसान का आंकलन कर आगे की कार्रवाई में जुट गया है। लगातार फसल को नुकसान होने से किसान भी काफी चिंतित हैं।रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में इन दिनों कुल 74 जंगली हाथी अलग-अलग दल में विचरण कर रहे, जिसमें छाल के लोटान में 19, बोजिया में 15, लैलूंगा रेंज के तिलाईदरहा में 13, बोरो रेंज के इंचपारा में 13 के अलावा अन्य रेंज में भी अलग-अलग दल में हाथी मौजूद हैं। हाथियों के इस दल में 24 नर, 31 मादा के अलावा 19 बच्चे शामिल हैं। बीती रात जंगली हाथियों ने 42 किसानों की धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया है।
जंगली हाथियों के दल ने 42 किसानों की धान की फसल को पहुंचाया नुकसान,
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 3 दोस्तों ने अपने साथी को चाकू से काटकर मार डाला, फिर श्मशान घाट के पास लाश पर पेट्रोल डालकर जला दिया। आरोपियों ने कमीशन के पैसों को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम सीमित खाखा (28) है, जो जशपुर के सीटोंगा गांव का रहने वाला था। वह कुछ दिन पहले अपने साथियों के साथ झारखंड के हजारीबाग काम करने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। मर्डर के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को अरेस्ट किया है।
दोस्त को चाकू से काटा…पेट्रोल से जलाया शव
मां के अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पुत्र ने अपने छह साथियों के साथ मिलकर पिता की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात 29 अक्टूबर की सुबह पुष्कर के कड़ैल पंचायत के डूंगरियां कलां में सामने आई, जब नंदाराम मेघवाल (50) का शव गांव की झाड़ियों में पड़ा मिला।मामले की जांच में जुटी पुलिस ने वारदात के चार दिन बाद ही हत्या में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें मृतक की पत्नी पुष्पा देवी, पुत्र कुणाल और पुत्र की मदद करने वाले प्रेमी महेंद्र खत्री समेत अन्य आरोपी शामिल हैं। हत्याकांड में शामिल दो अन्य फरार युवकों की तलाश अभी जारी है। पुलिस उपाधीक्षकरामचंद्र चौधरी ने बताया कि नंदाराम मेघवाल का शव उसके घर से करीब 200 फीट दूर पड़ा मिला। शव पर सिर और शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे।
गैर मर्द के साथ संबंध बनती थी मां, बेटा देता था साथ…
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज हुई है। दरअसल, अमित बघेल पर भगवान झूलेलाल, महाराजा अग्रसेन और पं.दीनदयाल उपाध्याय पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। अमित बघेल के बयान का सिंधी समाज और अग्रवाल समाज ने विरोध किया है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी उनके खिलाफ FIR हुई है।अब महाराष्ट्र के उल्हासनगर के रहने वाले कैलाश महेश सुखरामानी ने अमित बघेल के खिलाफ उल्हासनगर थाने (मुंबई) में लिखित शिकायत की है।औरअमित बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।वहीं, इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने अमित बघेल के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म के प्रति अपमान सहन नहीं करेंगे। सरकार से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच की जाए।
अमित बघेल के खिलाफ मुंबई में भी शिकायत:इंदौर सांसद बोले- अपमान सहन नहीं करेंगे
देवउठनी एकादशी के पावन अवसर परमुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक विधि-विधान के साथ तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने माता तुलसी एवं भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया और सपरिवार पूजा-अर्चना की।मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि देवउठनी एकादशी धर्म, अध्यात्म और प्रकृति के संतुलन का प्रतीक है। भगवान श्री विष्णु के योगनिद्रा से जागरण के साथ ही शुभ कार्यों की पुनः शुरुआत होती है। तुलसी विवाह समाज में पवित्रता, सौहार्द और एकत्व की भावना को जागृत करता है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। हमारी लोक संस्कृति में तुलसी विवाह को पवित्रता और समर्पण का प्रतीक माना गया है, जो जीवन में सात्त्विकता और सद्भावना का संचार करता है।
देवउठनी एकादशी पर मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा एवं पारंपरिक विधिविधान से हुआ तुलसी विवाह,