सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

वीसीएन टाइम्स
11 Min Read

राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद है .पिछले 48 घंटो में शहर के ग्रामीण और शहरी इलाके, कोतवाली, आजाद, चौक, अभनपुर, विधानसभा,खम्हारडीह समेत आसपास के कई थानो में करीब 16 से 17 चाकूबाजी की वारदाते सामने आई है। न्यू चंगोरा भाठा निवासी मोंटू देवांगन ड्रायवरी का काम करता है। आरोपी राहुल देवांगन के साथ विवाद हुआ तो आरोपी राहुल, रोहित  चिंकी पटनायक  समेत अन्य साथियों के साथ मोंटू चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गये।इससे पहले आजाद चौक थाने में उर्स में निकले संदल के दौरान हुए बच्चों के विवाद पर दो गुटो में विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि बीच सड़क में जमकर चाकूबाजी हुई में 5 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। धरसींवा थाना की सिलतरा पुलिस चौकी इलाके में एक बाइक सवार युवक को चाकू मारकर एक मोबाइल फ़ोन और 1500 रुपए लूटने की वारदात सामने आई है।

रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद , 48 घंटों में डेढ़ दर्जन चाकूबाजी की वारदाते

बरहन में एक भाभी ने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। बताया गया है कि भाभी ने देवर को बहाने से कमरे में बुलाया, इसके बाद ये हरकत कर डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में देवर को एसएन अस्पताल  पहुंचाया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है।गांव खेडी अडू निवासी कंचन सिंह के छह पुत्रों में पांचवां योगेश कुमार हल्द्वानी अल्ट्राटेक सीमेंट में केमिकल असिस्टेंट इंजीनियर है। दिवाली पर रविवार को वह घर आया था। सोमवार को परिवारीजनों के साथ दिवाली की पूजा करके बाहर सो रहा था।  योगेश की भाभी अर्चना अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। रात करीब दो बजे अर्चना ने योगेश को कमरे में बुलाकर उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया।लहूलुहान हुआ योगेश चीखा चिल्लाया तो परिवार के लोग जाग गए।
भाभी नहीं शैतान: देवर का प्राइवेट पार्ट काटा
कोरिया: कोरिया जिले के बड़े साल्ही इलाके में हुए दोहरे हत्या कांड का कोरिया पुलिस ने खुलासा किया है । इस मामले में सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनसे एक देशी कट्टा और सात जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। मुख्य आरोपी सुरेश ठाकुर घटना के बाद पत्नी और साले को भी जान से मारने की धमकी दिया था ।बता दें कि 14 अक्टूबर 2025 की रात बचरापोंडी पुलिस चौकी को सूचना मिली थी कि ग्राम बड़े साल्ही में रायराम केंवट के घर में आग लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि घर पूरी तरह जल चुका था और रायराम की मौत हो चुकी थी, जबकि उसकी पत्नी पार्वती बाई गंभीर रूप से झुलस गई थी। बाद में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई थी । मामले में हत्या और हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया गया।
कोरिया में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया,

नवा रायपुर बालकों अस्पताल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अभनपुर निवासी वरुण राठी की बताई जा रही है।कार नवा रायपुर के बालकों अस्पताल के पास खड़ी हुई थी तभी अचानक इंजन के हिस्से से धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक रूप से माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। राखी थाना पुलिस जाँच कर रही है .

 बालकों अस्पताल के पास खड़ी कार में अचानक लगी भीषण आग
भारतीय समाज में भाभी और देवर के बीच रिश्ता बहुत ही खास होता है। यह रिश्ता एक तरफ अपनापन, स्नेह और आदर से जुड़ा होता है। लेकिन कई बार ये रिश्ता शर्मसार भी हो जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से सामने आया है। जहां देवर और भाभी ने दीपावली के दिन जहर खाकर अपनी जान दे दी। दोनों के शव गन्ने के खेत में मिली है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना घटना किरतपुर कस्बे के हुसैनपुर गांव की है। दरअसल, 2 बच्चे की मां आरती और रिश्ते के देवर ललित के बीच पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था। कुछ दिन दोनों फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पांच दिन बाद ह दोनों को बरामद किया गया। उसके बाद से आरती  अपने बच्चे और पति के साथ रहने लगी।
 दिवाली के दिन गन्ने के खेत में इस हाल में मिले देवर और भाभी

पूरे देश में दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया. देश के कई जगहों में अब भी दीपावली की खुशियां देखने को मिल रही है. इस बीच मंगलवार को नक्सलगढ़ बीजापुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. यह हादसा बीजापुर के पाडेडा ग्राम पंचायत के हिरोलीपारा इलाके में हुई. मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे के आसपास गांव के तीन बच्चे आपस में खेलते हुए तालाब में नहाने गए थे. धीरे-धीरे वे पानी के गहरे हिस्से में चले गए और वापस नहीं निकल पाए. आसपास मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बच्चों को डूबते देखा और उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक तीनों की सांसें थम चुकी थीं.

बीजापुर में तालाबमें डूबने से , तीन मासूम बच्चों की मौत

रायपुर रेलवे स्टेशन में छठ पूजा को देखते हुए विशेष पहल की गई है. इस विशेष पहल के तहत होल्डिंग एरिया बनाया गया है जो भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए है. कई बार ट्रेन की लेटलतीफी या रेल यात्रियों का प्लेटफार्म पर पहले पहुंच जाने से उन्हें प्लेटफार्म पर वेट करना पड़ता है. जिसकी वजह से प्लेटफार्म में काफी भीड़ हो जाती है. इसको देखते हुए रेलवे ने एक होल्डिंग एरिया बनाया है, जो सर्व सुविधा युक्त है जिसमें बिजली पानी खाने पीने की व्यवस्था कूलर पंखा जैसी चीजें भी लगाई गई है. यह व्यवस्था रेलवे के द्वारा फिलहाल भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 28 अक्टूबर तक की गई है. अगर आगे जरूरत पड़ती है तो इसको एक्सटेंड भी किया जा सकता है.

छठ पूजा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, रायपुर स्टेशन में बनाया गया होल्डिंग एरिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में छोटे भाई ने अपने फूफेरा भाई के साथ मिलकर अपने बड़े भाई के ज्वेलरी शॉप चोरी की। दोनों ने मंगलसूत्र पर हाथ साफ किए, जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला स्मृतिनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, शिकायककर्ता का नाम रवि सोनी जो कि कोहका में रहता है और उसका ज्वेलरी शॉप है। उसने 14 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि भाई राजकुमार सोनी  करीब 9 महीने से शॉप में सेल्समैन का काम कर रहा था। 13 अक्टूबर की शाम भीड़भाड़ के दौरान राजकुमार ने लाकर से 40 नग सोने के मंगलसूत्र चुरा लिए।

 छोटे के ज्वेलरी-शॉप से बड़े भाई ने चुराए मंगलसूत्र
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दो युवकों से अभद्रता करने और एक युवक से सड़क पर नाक रगड़वाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना 19 अक्टूबर की रात मेडिकल थानाक्षेत्र के तेजगढ़ी इलाके में हुई थी।सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकुल चपराणा अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों को धमकाते और उनकी कार के शीशे तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता और सड़क पर सिर झुकाकर नाक रगड़ता दिखाई दे रहा है जबकि एक अन्य युवक उसे गालियां दे रहा है।
भाजपा नेता ने युवक से सड़क पर रगड़वाई नाक,

छत्तीसगढ़ को बलौदाबाजार जिले में मनी ग्रो इन्वेस्टमेंट कंपनी द्वारा  लोगों से 2 करोड़ रुपए की ठगी करने वालेतिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । इन लोगो ने 25 महीने में पैसे दोगुना करने का लालच देकर लोगो से पैसे जमा कराए थे  विश्वास बनाने के लिए शुरुआत में कुछ निवेशकों को उनकी राशि वापस कर दी जाती थी और फाइनेंस कंपनी के नाम से चेक भी दिए जाते थे। इस रणनीति से लोगों के बीच कंपनी के प्रति भरोसा बढ़ा और कई लोग पैसे जमा कराने लगे। मामला तब सामने आया जब 27 नवंबर 2024 को रमेश कुमार धोबी (53) ने लवन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपियों ने उन्हें ट्रेडिंग बिजनेस में निवेश का झांसा देकर 8 दिसंबर 2023 से 9 अप्रैल 2024 के बीच कुल 5,25,000 रुपए की ठगी की है।मामला लवन थाना क्षेत्र का है।

 मनी ग्रो कंपनी ने 2 करोड़ की ठगी 3 आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *