सुपरफास्ट; कम समय में छत्तीसगढ़ के साथ देश-की ज्यादा खबरें

वीसीएन टाइम्स
5 Min Read

दुर्ग जिले में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या की वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य घटना के खिलाफ कांग्रेसियों ने मंगलवार को रायपुर के गांधी मैदान में उग्र प्रदर्शन किया।जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने सरकार का पुतला फूंका गया और मौन प्रदर्शन कर सरकार की नाकामी के खिलाफ नाराजगी जताई गई।

मासूम से दरिंदगी के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन

रायपुर में आफ्टर पार्टी के नाम पर देर रात 3 बजे तक शहर के क्लब हाउस में पार्टियों का आयोजन हो रहा है। यूथ कांग्रेस ने SSP को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बताया कि राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के हाइपर क्लब समेत अन्य बार-क्लबों में देर रात तक अवैध रूप से शराब परोसे जा रही है।

रायपुर में आफ्टर पार्टी के नाम पर नशे का धंधा

रायपुर के अभनपुर में हाइड्रोलिक ट्रैक्टर क्रेन के पलटने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हनुमान जयंती को लेकर झंडा लगाते समय हादसा हुआ है। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वहीं, दंतेवाड़ा में कार पुल के नीचे गिरने से एक नाबालिग की मौत हो गई। 5 नाबालिग घायल भी हैं।

हनुमान जयंती के लिए झंडा लगाते समय गिरी क्रेन;युवक की मौत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 अप्रैल 2025 को नए वक्फ कानून को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार वक्फ की संपत्ति जानने हर राज्यों में टीम भेज रही है। सोमवार को छत्तीसगढ़ में 10 सदस्यीय टीम पहुंची है। यहां वक्फ के पास 5 हजार करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। इसकी जांच करेगी।वक्फ (संशोधन) कानून को मंजूरी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है।

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के पास 5,000 करोड़ की संपत्ति

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अमृत धारा जलप्रपात में डूबने से 2 SECL अधिकारियों की मौत हो गई। पिकनिक मनाने कुल 8 लोग वाटरफाल गए थे। जिनमें SECL हसदेव क्षेत्र के अंडरग्राउंड माइंस के 2 अधिकारियों समेत 3 लोग गहरे पानी चले गए एक कर्मचारी किसी तरह बाहर निकल आया।घटना पोड़ी थाना इलाके के नागपुर चौकी क्षेत्र की है। मरने वालों की पहचान शुभम मलार निवासी शहडोल और पृथ्वी सेटी निवासी तेलंगाना के रूप में हुई है।

पिकनिक मनाने गए 2 SECL अधिकारियों की डूबने से मौत

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को IPL 2025 में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। टीम को पंजाब किंग्स (PBKS) 18 रन से हराया। पंजाब को सीजन में तीसरी जीत मिली है।मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को 220 रन चेज कर रही चेन्नई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन ही बना सकी।

चेन्नई लगातार चौथा IPL मैच हारी:पंजाब ने 18 रन से हराया

विश्व बंजारा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ ने रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विशाल बंजारा महाकुंभ कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  पारंपरिक बंजारा पोशाक पहनी।सीएम ने कहा कि, बंजारा समाज का इतिहास बहुत समृद्धशाली रहा है। बहुत पहले से यह समाज व्यापार से जुड़ा रहा है। देश की स्वतंत्रता में भी बंजारा समाज का उल्लेखनीय योगदान रहा है।

CM साय ने पहनी बंजारा ड्रेस:विष्णुदेव बोले- समाज का समृद्धशाली इतिहास,

छत्तीसगढ़ ACB-EOW की टीम ने फर्जी ज्वेलरी लोन केस में बैंक की असिस्टेंट मैनेजर को गिरफ्तार किया है। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अंकिता पाणिग्रही को ओडिशा के बरगढ़ से गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।आरोप है कि साल 2022 में इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा राजिम, गरियाबंद में सहायक प्रबंधक पद रहते हुए अकिंता ने खाता धारकों के बंद खातों के जरिए फर्जी ज्वेल लोन निकालकर बैंक से 1 करोड़ 65 लाख रुपए गबन किए थे।

EOW ने ओडिशा से महिला असिस्टेंट मैनेजर को किया गिरफ्तार

रायपुर में एक महिला SI और वकील के बीच मारपीट हो गई वकील अपनी मुवक्किल की गिरफ्तारी को गलत बता रहा था। इसी बीच रायपुर के कलेक्टोरेट परिसर में दोनों में विवाद और हाथापाई हो गई। इसके बाद मंगलवार को वकीलों ने SSP रायपुर का दफ्तर घेर दिया। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिए जाने के बाद  महिला SI चित्रलेखा साहू को लाइन अटैच कर दिया गया है।

रायपुर में महिला SI और वकील के बीच मारपीट:SSP ऑफिस का घेराव,
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *