ओडिशा के पुरी धाम की रथ यात्रा की तैयारियां पूरे जोरों-शोरों पर हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि को निकलती है, भगवान जगन्नाथ का 11 जून यानी आज प्राकट्य उत्सव है और आज ही उनकी स्नान यात्रा भी है. इसी स्नान यात्रा के बाद भगवान जगन्नाथ जी 15 दिनों के लिए बीमार पड़ जाएगे और फिर वो किसी भक्त को दर्शन नहीं देगे .बल्कि, आने वाले इन 15 दिनों तक वो सिर्फ भक्तों से अपनी सेवा करवाएगे
15 दिन के लिए बीमार पड़ने वाले हैं आज भगवान
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंगलवार को पति ने सब्जी काटने वाले हसिया से अपनी पत्नी का गला काट दिया। बताया जा रहा है कि 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। मारने से 3 दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर पत्नी की फोटो अपलोड कर LOVE YOU लिखा था। वारदात के समय मीनाक्षी के ससुराल वाले खेत में काम करने गए थे। इस दौरान आरोपी पति धनेश्वर और पत्नी मीनाक्षी घर में थे, तभी दोनों के बीच कैरेक्टर शक को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद पति धनेश्वर ने हसिया से गला काट दिया।
इंस्टा पर ‘LOVE YOU’ लिखकर पत्नी का काटा गला
छत्तीसगढ़ के भिलाई में यू-ट्यूब देखकर एक युवक तांत्रिक बन गया। उसने महिला की कुंडली में ग्रह और कुंडली दोष बताकर पूजा-पाठ किया, फिर 36 लाख 66 हजार रुपए ठग लिए। उसकी फ्लैट को अपने नाम करने की बात कही। नहीं देने पर कहा कि, तंत्र विद्या से तुम्हें मार देंगे।खुद को ठगे जाने और उसकी धमकी से डरकर महिला ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले आरोपी कुलदीप उर्फ कालू (35) को गिरफ्तार कर लिया है।
यू-ट्यूब देखकर तांत्रिक बना…कुंडली दोष बताकर ठगे 36.66 लाख
छत्तीसगढ़ के 2 हजार से अधिक बीएड क्वालिफाइड सहायक शिक्षकों की ओपन काउंसलिंग 17 जून से शुरू हो जाएगी। इन शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (लैब) में एडजस्ट किया जाएगा। काउंसलिंग 26 जून तक SCERT रायपुर में होगी।एडजस्टमेंट के आदेश के 7 दिनों के भीतर शिक्षकों को अपने नए स्कूलों में ज्वाइनिंग लेनी होगी। इन शिक्षकों की 29 जिलों के 103 डेवलेपमेंट ब्लॉक के 1,520 स्कूलों के खाली पदों के लिए काउंसिलिंग की जाएगी।
2000 से अधिक बीएड कैंडिडेट्स को दोबारा मिलेगी सरकारी नौकरी
छत्तीसगढ़ में 5 आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव किया गया है। उनके वर्तमान कर्तव्य के साथ-साथ दूसरे विभागों का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जिन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव हुआ है, उनमें डॉक्टर रोहित यादव, अविनाश चंपावत, अंकित आनंद, हिमशिखर गुप्ता और चंदन कुमार शामिल है।इसके अलावा 8 आईपीएस अफसरों का भी तबादला किया गया है। इनमें उदित पुष्कर जगदलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक थे, उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा। आकाश कुमार शुक्ला रायगढ़ से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसटीएफ दुर्ग बनाए गए हैं।
छत्तीसगढ़ में IAS और IPS अफसरों का फेरबदल
रायपुर में उरला में नारियल काटने वाले धारदार हथियार से युवक ने पड़ोसी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, वो पड़ोसी के घर के पास जाकर गाली-गलौज करते हुए दरवाजा पीट रहा था। इसलिए गुस्से में उसने मार डाला। उरला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर में नारियल काटने वाले हथियार से युवक की हत्या
रायपुर सहित आसपास तिल्दा नेवरा.सिमगा,खरोरा सहित पुरे इलाके में मंगलवार को शाम होते ही जोरदार बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली लेकिन जलभराव के हालात भी बन गए। साथ ही पुरे इलाके में ब्लैक आउट की स्थिति बन गई।मौसम विभाग ने 15 जिलों में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट जारी है। 11 जून से बारिश की एक्टिविटी में और तेजी आ सकती। हालांकि, जून में अब तक प्रदेश के आधे से ज्यादा जिले सूखे की स्थिति में हैं।
रायपुर में जोरदार बारिश से कई जगह जलभराव
कोरबा जिले केमड़वाढोडा अवध नगर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई । मृतक की पहचान 37 वर्षीय राम सिंह के रूप में हुई है। संजय कुमार पटेल की बाड़ी में आग लगने के बाद रात करीब 2 बजे संजय और कुछ अन्य लोग राम सिंह के घर पहुंचे और उसे उसके कमरे से बाहर ले गए।गांव के कोटवार को भी मौके पर बुलाया गया। रात भर राम सिंह को बाड़ी में रखा गया। अगले दिन उनकी मौत हो गई। उनके शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान थे।मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।
कोरबा में 37 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या
राजा रघुवंशी की हत्या की गुथी सुलझ गई है.हत्या के चारों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने राजा रघुवंशी की हत्या की है और हत्या केबाद उनका शव एक गहरी खाई में फेंक दिया था. इंदौर क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के इस कबूलनामे की पुष्टि की, जिसमें राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता बताई जा रही है. क्राइम ब्रांच के मुताबिक, सबसे पहला वार विशाल उर्फ विक्की ठाकुर ने राजा पर किया था.
राजा रघुवंशी हत्याकांड की सुलझ गई गुत्थी!