सावन में रक्षाबंधन, नाग पंचमी, हरियाली तीज समेत पड़ रहे ये व्रत और त्योहार

0
168

इस साल शिव जी का प्रिय महीना सावन 4 जुलाई  से शुरू हो रहा है। 4 जुलाई से शुरू होकर ये माह 31 अगस्त को समाप्त होगा। सावन का महीना हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है। इस माह के शुरू होते ही कई व्रत और त्योहारों की भी शुरुआत हो जाती है। सावन का महीना शिव जी को तो समर्पित है ही, साथ ही भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतिक रक्षा बंधन और सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व हरियाली तीज भी इसी माह में होता है। इसके अलावा सावन माह के सोमवार कुंवारी लड़कियों के लिए काफी खास माने जाते हैं। अधिकमास होने की वजह से इस बार सावन में कुल 8 सोमवार पड़ रहे हैं। कहा जाता है कि सावन में भगवान शिव की उपासना करने से लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है। साथ ही सावन के महीने में शिव भक्तों द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। ऐसे में देखा जाए तो सावन में कई धार्मिक पर्व मनाए जाते हैं। तो चलिए देखते हैं सावन माह के सभी व्रत और त्योहारों की लिस्ट…

सावन 2023 के व्रत और त्योहार 
4 जुलाई, मंगलवार सावन आरंभ

6 जुलाई,  गुरुवारसंकष्टी चतुर्थी

13 जुलाई, गुरुवारकामिका एकादशी

14 जुलाई, शुक्रवारप्रदोष व्रत

15 जुलाई, शनिवार मासिक शिवरात्रि

16 जुलाई, रविवारकर्क संक्रांति

17  जुलाई, सोमवारश्रावण अमावस्या

29 जुलाई, शनिवारपद्मिनी एकादशी

30 जुलाईरविवार, प्रदोष व्रत

1 अगस्त, मंगलवारपूर्णिमा व्रत

4 अगस्त, शुक्रवारसंकष्टी चतुर्थी

12 अगस्त, शनिवारपरम एकादशी

13 अगस्त, रविवारप्रदोष व्रत

14 अगस्त, सोमवारमासिक शिवरात्रि

16 अगस्त, बुधवारअमावस्या

17 अगस्त, गुरुवारसिंह संक्रांति

19 अगस्त, शनिवारहरियाली तीज

21 अगस्त, सोमवारनाग पंचमी

27 अगस्त, रविवारश्रावण पुत्रदा एकादशी

28 अगस्त, सोमवारप्रदोष व्रत

29 अगस्त, मंगलवारओणमथिरुवोणम

30 अगस्त, बुधवाररक्षा बंधन

31 अगस्त, गुरुवारश्रावण पूर्णिमा व्रत

सावन सोमवार 2023 

सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई

सावन का दूसरा सोमवार17जुलाई

सावन का तीसरा सोमवार24जुलाई

सावन का चौथा सोमवार 31जुलाई

सावन का पांचवा सोमवार07जुलाई

सावन का छठा सोमवार14अगस्त

सावन का सातवां सोमवार21अगस्त

सावन का आठवां सोमवार28 अगस्त

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here