व्यापारी को लुटेरों ने मारा चाकू…जान बचाने भागता रहा युवक, बाइक छोड़कर भागे बदमाश

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार रात 2 लुटेरों ने एक व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल 50 मीटर तक जान बचाने भागता रहा। दोनों युवक लूट के इरादे से आए थे। घायल को सिम्स में भर्ती कराया गया है। देर रात एसपी रजनेश सिंह भी अस्पताल पहुंचे।

दरअसल, शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे चकरभाठा निवासी योगेश पंजवानी बच्चों के साथ बाइक पर निकला था। वह कुंदन पैलेस के पास पहुंचा था। इस दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार ने योगेश को रोका। युवक उसे लूटने की कोशिश करने लगे। उनके बीच हाथापाई हुई।

इस दौरान एक युवक ने धारदार चाकू उसके पेट पर घोंप दिया। घायल योगेश छुड़ाकर वहां किसी तरह 50 मीटर तक भागा। उसे भागते देख युवक मौके पर बाइक छोड़ वहां से सीधे मगरपारा की तरफ भाग निकले।

लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।लोगों ने तत्काल उसे सिम्स में भर्ती कराया। योगेश व्यापार विहार में योगेश ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान का संचालक है। सिम्स में डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं।घटना के बाद ACCU और सिविल लाइन की टीम मौके पर पहुंचकर आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। साथ ही पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मौके पर मिले बाइक के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *