रायपुर-छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का व्यापारी सम्मेलन बुधवार को चेंबर भवन में,राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी के मुख्य आतिथ्य एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन,के विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ.सम्मेलन में प्रदेश इकाई सहित चेंबर एवं एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष- राजेन्द्र जग्गी ,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवालपदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सम्मेलन में पधारे मुख्य आतिथि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमेन सुनील सिंघी का बड़े ही गर्मजोशी से चेम्बर संरक्षक एवं सलाहकार समिति,कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, महिला चेम्बर, उद्योग चेम्बर, ट्रांसपोर्ट चेम्बर, युवा चेम्बर, प्रदेश की विभिन्न इकाईयों, एसोसियेशन एवं कैट सीजी चेप्टर एवं युवा कैट के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प वर्षा एवं ढोल तासों के साथ स्वागत किया गयाकार्यक्रम में अजय भसीन ने संरक्षक एवं सलाहकार समिति सहित समस्त चेम्बर पदाधिकारियों का परिचय देते हुए सुनील सिंघी का परिचय कराया।
इस मौके पर अमर पारवानी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सरकारी तंत्र तक व्यापारियों की बात रखने के लिए कोई मंच नहीं था। इतिहास में यह पहली बार है जब व्यापारियों के कल्याण के लिए एक समिति का गठन किया गया है,सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस समिति का प्रतिनिधित्व भी एक व्यापारी को ही सौंपा गया है जिसमे छत्तीसगढ़ को भी शामिल किया गया है, इसके लिए मैं प्रदेश के समस्त व्यापारियों की ओर से सुनील सिंघी का आभार प्रकट करता हूं।
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विकास हेतु गठित राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण समिति में 8 राज्य, संघ राज्य क्षेत्र- (दिल्ली, गोवा, आसाम, पंजाब, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तामिलनाडू, मध्य प्रदेश), 9 मंत्रालय, विभाग- (आवास और शहरी मंत्रालय, श्रम और रोजगार मंत्रालय, सूक्ष्म, मध्यम और मध्यम उद्यम मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, नीति आयोग,वाणिज्य विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, कृषि निगम और किसान कल्याण विभाग, राजस्व विभाग) के संयुक्त सचिव सहित अन्य ट्रेड एसोसिएशन (लघु उद्योग भारती, कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) के प्रतिनिधि भी शामिल हैं जिससे प्रदेश स्तर की समस्याओं को संबंधित विभाग के द्वारा सीधे निराकरण कराया जा सकेगा।
चेयरमैन सुनील सिंघी कहा कि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड व्यापारियों के सर्वांगीण विकास के लिये निरंतर कार्य करेगी तथा बोर्ड द्वारा निम्नलिखित कार्य किये जायेंगेव्यापारियों एवं उनके कर्मचारियों के कल्याण के लक्ष्य को हासिल करने तथा सामाजिक सुरक्षा जैसे बीमा, पेंशन, स्वास्थ्य आदि नीतिगत उपायों की पहचान करना। पेंशन योजना द्वारा 3 करोड़ से अधिक छोटे व्यापारियों को 3 हजार रूपये मासिक पेंशन का लाभ मिलेगा।सभी लाइसेंस के लिये सिंगल विंडो प्रणाली से देश के सभी राज्यों में लाइसेंस की प्रक्रिया सरल कि जाएगी।
व्यापारियों के अनुपालन बोझ को घटाने के लिए संस्तुति करने के साथ व्यापारियों के लिए लागू अधिनियमों और नियमों में सरलीकरण का सुझाव दिया जाएगा ।इसके अलावा व्यापारियों के लिए आर्थिक निधियों तक की पहुंच सरल कि जाएगी ।
श्री सिंघी ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड व्यापारियों के हितों की रक्षा करने वाला फोरम है, जिसके माध्यम से व्यापारियों की समस्या केंद्र सरकार तक पहुंचाई जायेगी। पॉलिसी मेकिंग में भी व्यापारी कल्याण बोर्ड अपनी मुख्य भूमिका निभाएगी। इस समिति के माध्यम से व्यापारी पेंशन स्कीम, व्यापारी इंश्योरेंस जैसी योजनाओं को व्यापारियों तक पहुंचाया जायेगा।श्री सिंघी ने यह भी बताया कि सुगम व्यापार के लिये सिंगल विंडो प्रणाली सिस्टम लागू करवायेंगे साथ ही व्यापारी कल्याण बोर्ड के माध्यम से व्यापारिक पेंशन स्कीम भी लागू करवाई जायेगी। व्यापारियों के लिये लागू अधिनियमों, नियमों आदि में सरलीकरण, सभी प्रकार की व्यापारिक समस्याआं का समाधान किया जायेगा।
कार्यक्रम का संचालन चेम्बर महामंत्री अजय भसीन ने किया एवं आभार चेंबर कोषाध्यक्ष उत्तम चंद गोलछा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय कल्याण बोर्ड के सदस्य चुने जाने पर श्री पारवानी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस मौके परअध्यक्ष तिल्दा चैम्बरअध्यक्ष रमेश विरानी .तिल्दा युवा चैम्बरअध्यक्ष मनीष कोटवानी,तिल्दा चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैया हरिरामनी .प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव खूबचंदानी,प्रदेश मंत्री द्वय सुरेश लखवानी.राकेश भोजवानी
नरेश नानवानी, सुरेश बागवानी सुंदरलाल पंजवानी,जगदीश खूबचंदानी,सोनू पंजवानी, विजय भक्ततानी दिलीप पंजवानी
सहित उद्योग चेम्बर, युवा चेम्बर, महिला चेम्बर, ट्रांसपोर्ट चेम्बर, प्रदेश की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारीगण कैट सीजी चेप्टर एवं युवा चैम्बर के पदाधिकारी एवं विभिन्न एसोसियेशनों के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में उपस्थित थे।