रायगढ़ =छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में डबल मर्डर हुआ है .. पुसौर गांव में मां-बेटी की लाश उनके घर के बरामदे में पड़ी मिली है आसपास के लोगों ने शव देखे तो थाने में सूचना दी। सूचना के बाद जांच के लिए पुलिस टीम पहुंच गई है थाने से 200 मीटर की दूरी पर वारदात हुई है।

SP दिव्यांग पटेल समेत डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर मौजूद है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान गायत्री मंदिर के पास रहने वाली उर्मिला सिदार और पुष्पा सिदार के रूप में हुई है। फिलहाल घर को सील कर दिया गया है।

पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतिका अपने दो बेटियों के साथ घर में रहती थी, लेकिन उसकी एक बेटी कल्पना सौरा (18) डांस कॉम्पिटिशन के लिए अपने डांस ग्रुप के साथ कलमी गांव गई हुई थी। आज सुबह 6 बजे जब वह घर पहुंची तो दोनों की लाश देखी।
VCN की टीम मौके पर मौजूद है जल्द ही पूरी अपडेट के साथ नई जानकारी के साथ हाजिर होगे, पुलिस भी मौके पर मौजूद है।