ये कैसा मजाक :बालोद जनपद सदस्य पी रहे पोलियो ड्रॉप्स.

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

बालोद: पूरे देश में दो बूंद जिंदगी की पोलियो अभियान वृहद स्तर पर चल रहा है. आज इस अभियान का आखिरी दिन है. छत्तीसगढ़ में भी पल्स पोलियो अभियान तेजी से चल रहा है. इसी दौरान बालोद जिले से एक तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में 5 साल तक के बच्चे नहीं बल्कि एक व्यस्क महिला पोलियो ड्रॉप्स पीती नजर आ रही है.

स तस्वीर की पड़ताल करने पर पता चला कि बालोद जिले के गुरूर ब्लॉक के ग्राम दुबचेरा के आंगनबाड़ी केंद्र की है. जहां मितानिन के हाथों जनपद सदस्य पोलियो ड्रॉप्स पी रही है. पोलियो पीने वाली जनपद सदस्य का नाम तारा यादव है.जो जनपद पंचायत गुरूर में सभापति के पद पर हैं. अब यह तस्वीर काफी चर्चा में आ चुकी है. सवाल उठ रहे हैं कि जिम्मेदार पदों पर बैठे जनप्रतिनिधि कैसे इस तरह की गैरजिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार कर सकते हैं.

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जे एल उइके से जब इस बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि उन्हें भी इस पूरे विषय में कोई जानकारी नहीं है. सीएमएचओ ने हंसते हुए कहा कि आप मुझे तस्वीर भेजिए. तस्वीर देखने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पूरे मामले को संज्ञान लेने की बात कही और कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए.

छत्तीसगढ़ में पल्स पोलियो अभियान 21 दिसंबर से शुरू हुआ. 21 दिसंबर को प्रदेशभर में 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में पोलियो की खुराक पिलाई गई. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी पोलियो बूथ बनाए गए. 22 और 23 दिसबंर को कार्यकर्ता घर घर जाकर 5 साल के छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिला रहे हैं. आज इस अभियान का अंतिम दिन है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *