महेश अग्रवाल बने भाजपा व्यापारी प्रकोष्ट के जिला संयोजक

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

तिल्दा नेवरा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिल्दा नेवरा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल को भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया गया है.।महेश अग्रवाल को जिला संयोजक बनाए जाने पर स्थानीय व्यापारियों भारी हर्ष देखा जा रहा है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह है .।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल की  युवाओं में खासी पकड़ है ।उनके सक्रिय राजनीति में आने से भाजपा को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।

भाजपा के जिला मंत्री विकास कोटवानी, सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी, भाजपा के भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के रायपुर जिला ग्रामीण के जिला संयोजक.दीपक शर्मा, भाजपा के युवा नेता रिंकू अग्रवाल किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुंदर दास पंजवानी, सूरज नारायण शर्मा, घनश्याम अग्रवाल, सुदेश जैन, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन गोस्वामी, सौरभ जैन पार्षद रानी सौरभ जैन, लख्मीचंद नागवानी, पार्षद राजकुमार. भाजपा शहर महामंत्री सुरेश वर्मा आदि नेताओं ने महेश अग्रवाल के संयोजक बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है,खबर मिलने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने महेश अग्रवाल के कार्यालय के सामने जबरदस्त आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया.।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *