महासमुंद में ट्रक से मिला 4.75 करोड़ का गांजा:ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे, 2 अरेस्ट

वीसीएन टाइम्स
3 Min Read

महासमुंद-छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सोमवार को ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और पुलिस ने 4.75 करोड़ रुपए का गांजा जब्त किया है। जिसे ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामला कोमाखान थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, तस्कर महाराष्ट्र पासिंग ट्रक में गांजा लोड कर जालना ले जा रहे थे। तस्करों के कब्जे से बोरियों में 950 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 75 लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए 2 आरोपी जालना के ही रहने वाले हैं।

वहीं, 12 दिन पहले ही महासमुंद पुलिस ने एम्बुलेंस से 5 क्विंटल 20 किलो गांजा जब्त किया था। जब्त गांजे की कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपए आंकी गई थी। गांजे को तस्कर ओडिशा के भवानीपटना जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र के नागपुर ले जा रहे थे।

दरअसल, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी मात्रा में गांजा लोड है। ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र के जालना जा रही है। जिसमें 2 लोग सवार हैं। सूचना मिलते ही ANTF और कोमाखान पुलिस एक्टिव हो गई।

टीम ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ बार्डर पर चेकिंग प्वाइंट बनाकर वहां से गुजरने वाली गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। चेकिंग प्वाइंट पर गाड़ियों की जांच चल रही थी। इसी दौरान ट्रक (MH 20 EG 3969) चेकिंग प्वाइंट की ओर आते दिखी। पुलिसकर्मियों ने ट्रक को रोका।

पूछताछ में ट्रक सवार 2 युवकों ने अपना नाम अक्षय भोरजे (26) और शुभम आउटे (24) बताया। जो कि जालना के रहने वाले हैं। शक के आधार पर पुलिसकर्मियों ने ट्रक की तलाश ली। इस दौरान बोरियों में गांजा पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने फौरन दोनों को गिरफ्तार करते हुए ट्रक और गांजा जब्त किया।

जब्त ट्रक की कीमत 15 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने 2 मोबाइल और 4050 रुपए कैश बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *