प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे,, 33700 करोड रुपए से अधिक की सौगात देंगे, रायपुर अभनपुर के बीच पहली मेमू- ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

वीसीएन टाइम्स
3 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:रायपुर अभनपुर के बीच पहली मेमू- ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को हिंदू नव वर्ष की शुरुआत के अवसर पर छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। श्री मोदी दोपहर 2:50 बजे रायपुर आएंगे और यहां से मोहभठा बिलासपुर हेलीकॉप्टर से जाएंगे वहां उनकी आमसभा भी है

रायपुर-प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है वे राज्य के 29 जिलों में 130 पीएम श्री स्कूल समर्पित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण पीएमएवाई -जी के तहत 3 लाख लाभार्थियों को चाबियां सौंपेंगे.. प्रधानमंत्री इस योजना के तहत कुछ लाभार्थियों को सभा स्थल सेचाबियां सौंपेंगे, आदिवासी और औद्योगिक क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई रेल और सड़क परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे साथ ही कोरिया सूरजपुर बलरामपुर और सरगुजा जिले में भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड बीपीसीएल की सिटी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखेंगे ..छत्तीसगढ़ में भारतीय रेलवे के रेल नेटवर्क के 100% विद्युतीकरण को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इस मौके पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए अभनपुर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से अभनपुर रायपुर नई रेल सेवा की शुरुआत करेंगे.. श्री मोदी रविवार को  साढ़े 3 बजे इस बहु प्रतीक्षित मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे इस मेमू ट्रेन से यात्री  मात्र 10 रुपए के टिकट पर यह लोगों को रायपुर से नवा रायपुर और अभनपुर आधे घंटे में पहुंचा देगी। इसके अलावा अभनपुर से यात्री मात्र 75 रुपए की टिकट कीमत पर नागपुर जा सकेंगे।।

रेलवे के मुताबिक 30 मार्च को गाड़ी संख्या 08835 अभनपुर रायपुर इनॉग्रल मेमू पैसेंजर स्पेशल आठ कोच के साथ अभनपुर से 3:30 बजे रवाना होकर 4:55 को रायपुर पहुंचेगी …वहीं 31 मार्च 2025 से रायपुर -अभनपुर -रायपुर के बीच सुबह शाम को दो मेमो स्पेशल ट्रेनों की सुविधा यात्रियों को मिलेगी ..रायपुर से अभनपुर तक का किराया 10 रुपए  निर्धारित किया गया है।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अभनपुर रायपुर के बीच नई रेल सेवा की तैयारी का जायजा लिया..। कलेक्टर ने अधिकारी को साथ अभनपुर से रायपुर तक निरीक्षक वेन से यात्रा कर रेलवे ट्रैक और अन्य सुविधाओं की जांच की उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लोगों के बैठने की व्यवस्था पेयजल सहित अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक रायपुर दयानंद ने कहा कि इस रेल सेवा के शुरू होने से यात्रियों को काफी साबिलियत मिलेगी। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने को लेकर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *