पल्स पोलियो अभियान :मंत्री ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई.2 दिनों में 37 हजार बच्चो को दी गई दावा 

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

तिल्दा नेवरा

तिल्दा नेवरा के सभी 222 बुढो में शून्य से 5 वर्ष आयु वर्ग के 37000 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पोलियो की खुराक पिलाई गई। पहले दिन रविवार को राजस्व मंत्री टैंक राम वर्मा ने तिल्दा वार्ड क्रमांक 6 की हमार क्लीनिक में बच्चों को को पोलियो का खुराक पिलाकर तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया..

ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशीष सिन्हा  ने बताया कि तिल्दा ब्लॉक में शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाने के लिए 39 हजार 500 का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए कुल 222 बूथ बनाए गए थे  .पहले दिन सभी बुथो पर 33000 बच्चों को खुराक दी गई .सोमवार से मंगलवार तक मितानिन, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर छूटे बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगे। इसी कड़ी सोमवार को 4000 हजार बच्चों को दवा पिलाई गई ,आज अभियान का आखिरी दिन है. छूटे ढाई हजार बच्चों को दवा की खुराक पिलाई जाएगी. पार्षद रानी सौरभ जैन ने भी बच्चों को पोलियो का ड्राप पिलाया। इस दौरान ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सिन्हा बुथो पर जाकर जायजा लेते रहे। उन्होंने कहा कि तिल्दा नेवरा क्षेत्र में शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *