पत्रकार मुकेश की हत्या का मास्टरमाइंड सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार:छत्तीसगढ़ SIT ने हैदराबाद से पकड़ा

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

बीजापुर

छ्त्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का मुख्य आरोपी और इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड सुरेश चंद्राकर को SIT ने रविवार की देर रात हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। फिलहाल इससे पूछताछ की जा रही है। ये पत्रकार मुकेश चंद्राकर का चचेरा भाई है। इस हत्याकांड में शामिल 3 सगे भाइयों समेत चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

दरअसल, सुरेश चंद्राकर ठेकेदार है। राजनीति से भी जुड़ा हुआ है। मुकेश चंद्राकर ने ठेकेदार की भ्रष्टचार की खबर बनाई थी। इसी बात से नाराज था। इसके बाद इसने मुकेश की हत्या करवाने की पूरी साजिश रची। अपने बैडमिंटन कोर्ट परिसर में इसने अपने भाई और सुपरवाइजर के हाथों मरवा दिया। मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद से पुलिस को सुरेश चंद्राकर की तलाश थी. हत्याकांड के मास्टरमाइंड सुरेश चंद्राकर की गिरफ्तारी की बीजापुर एसपी ने पुष्टि कर दी है..

उधर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद रिपोर्ट में जो बातें सामने  आई है वो  दिल दहलाने वाली है,,  मुकेश चंद्राकर  की हत्या में क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं. मुकेश चंद्राकर के सिर पर चोट के 15 निशान मिले हैं.इसके अलावा लीवर के चार टुकड़े और पांच पसलियों को तोड़ा गया. इतना ही नहीं उसकी गर्दन टूटी और हार्ट फटा हुआ पाया गया है. जिस डॉक्टर ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की बॉडी का पोस्टमार्टम किया, उन्होंने कहा कि मैंने अपने 12 साल के करियर में ऐसा केस नहीं देखा, जिसकी इतनी बेरहमी से हत्या की गई हो. उन्होंने ये भी दावा किया है कि पत्रकार की हत्या करने वाले दो या दो से ज्यादा हमलावर हैं

.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है अब मुख्य आरोपी पुलिस के गिरफ्तारी हो  चुकी है और जल्द ही हकीकत सामने आएगी कि मुकेश की हत्या आखिर क्यों की गई थी

एसपी जितेंद्र सिंह यादव ने

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *