नाबालिग छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, झाड़ियों में फेंका, खुलासे से मचा हड़कंप, कड़ाके की ठंड मासूम से साथ हुआ चमत्कार

वीसीएन टाइम्स
3 Min Read

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां हॉस्टल में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया है।

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कन्या आश्रम में एक नाबालिग छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया है। मामला जिले के पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक के कन्या आश्रम का है। कन्या आश्रम के कर्मचारियों ने मामले को दबाने के लिए आश्रम में ही छात्रा की डिलेवरी करवाई। उसके बाद इस मामले की जानकारी किसी को नहीं हो इसलिए मासूम बच्चे को जंगल में फेंक दिया।

इस दौरान छात्रा की तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब इस मामले का खुलासा हुआ। बच्चे को जन्म देने की पुष्टि होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

कर्मचारियों ने छिपाई बात

मामला कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के 100 सीटर कन्या आश्रम का है। यहां रहकर 11वीं क्लास की एक नाबालिग छात्रा प्रेग्नेंट हो गई। सोमवार-मंगलवार की रात करीब 1:30 बजे नाबालिग छात्रा का कन्या आश्रम के बाथरूम में प्रसव हुआ। प्रसव के बाद जन्मे बच्चे को हॉस्टल के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया गया। छात्रा की तबियत जब ज्यादा बिगड़ी तो उसे पोड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जब डॉक्टरों ने सख्ती से पूछताछ की तो प्रसव की बात का खुलासा हुआ। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी प्रशासन को दी।

कड़ाके की ठंड में जीवित मिला बच्चा
छात्रा ने बताया कि बच्चे को झाड़ी में फेंका गया था। उसके बाद एक टीम बच्चे की खोज में वहां पहुंची। कड़ाके की ठंड में भी बच्चा स्वस्थ्य मिला। फिलहाल अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि छात्रा का किसी युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा है। फिलहाल छात्रा ने अपना बयान दर्ज नहीं कराया है।
कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश
वहीं, यह मामला सामने आने के बाद कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर अजीत बसंत ने बताया कि मामले में कन्या आश्रम की संचालिका को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों को आगे की जांच के निर्देश दिए हैं।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *