दरिमा एयरपोर्ट का 20 अक्टूबर को शुभारंभ करेंगे PM मोदी:विमानन मंत्री, राज्यपाल और CM साय भी होंगे शामिल,

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

सरगुजा जिले के दरिमा एयरपोर्ट का 20 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी से वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। दरिमा एयरपोर्ट के उद्घाटन में नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू, राज्यपाल रमेन डेका, सीएम विष्णुदेव साय सहित केंद्रीय और राज्य के मंत्री शामिल होंगे। दरिमा से 19 सीटर और 72 सीटर हवाई सेवाएं प्रस्तावित है।

हालांकि हवाई सेवा शुरू करने की तारीख अभी तय नहीं है। सरगुजा संभाग मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर स्थित मां महामाया एयरपोर्ट के शुभारंभ के लिए एयरपोर्ट अर्थारिटी ऑफ इंडिया ने आमंत्रण कार्ड भी बांटना शुरू कर दिया है।

पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर तीन बजे वाराणसी से वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम में जुड़ेंगे। इसके लिए दरिमा एयरपोर्ट पर सभी तैयारियां की जा रही हैं।

ये होंगे अति विशिष्ट अतिथि

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आमंत्रण पत्र के अनुसार दरिमा एयरपोर्ट के शुभारंभ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, CM विष्णुदेव साय, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू के साथ ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री मुरली मोहोल, गृहमंत्री विजय शर्मा, वित्तमंत्री ओपी चौधरी सहित सांसद और सरगुजा के तीनों विधायक विशिष्ट अतिथि होंगे।

अतिथियों के आगमन का प्रोटोकॉल अभी नहीं आया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *