”राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के अछोली में चाकू से गोदकर 3 दोस्तों ने मिलकर एक युवक की छाती में चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने आरोपियों को आखो में पढ़ रही ऑटो की लाइट से अपर डीपर करने पर मना किया था पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.,,,,,
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ अछोली में 2 दिन पहले एक युवक की हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है पुलिस के बताए अनुसार आरोपी तीन दोस्त शराब पीकर नशे की हालत में एक ऑटो में घूमने निकले थे..इस दौरान ऑटो की लाइट को चमकते अपर डीपर करते चल रहे थे.. शख्स ने जब उन्हें मना किया तो तीनों ने उनकी जमकर पिटाई करते हुए उसके छाती में चाकू मारकर हत्या कर दी.वारदात के बाद तीनो दोस्त वहा से निकल गाए..
..
मृतक भीमलाल
.जानकारी अनुसार वारदात के दौरान अछोली में प्राथमिक स्कूल के पास एक शादी समारोह चल रहा था,, इसी दौरान पंडाल के पीछे पुराने स्कूल भवन के बरामदे में एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी . घटना के समय शादी समारोह में लोग नाच गाने में व्यस्त थे और किसी को विवाद की जानकारी नहीं थी। कुछ देर बाद किसी ने लाश देखकर इसकी खबर पुलिस को दे दी सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक की पहचान भीमलाल नेताम के रूप में हुई।
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि उसकी चाकू मारकर हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी . सबसे पहले पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की..। पता चला कि घटना वाले दिन मृतक भीमलाल के साथ तीन युवक गांव में देखे गए थे… इस आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों की तलाश शुरू की …इसी बीच पोलिस को पता चला कि ग्राम कलकसा में आरोपी एक घर के पीछे छिपे हैं। पुलिस ने दबिश देकर तीनों को पकड़ लिया।पुलिस के हत्थे चढ़ते ही तीनों ने पुलिस के सामने जुर्म करना काबुल करते हुए सब कुछ कुछ बता दिया …
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 2 मई की रात तीनों शराब पीने के बाद शिवम की ऑटो से घूमने निकले थे। जब वे स्कूल चौक अछोली के पास पहुंचे, तो ऑटो की लाइट भीमलाल नेताम के चेहरे पर पड़ गई…इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और बात बढ़ गई…..। इसी बीच आरोपी राहुल ने अपने ऑटो में रखे चाकू से भीमलाल की छाती पर वार कर दिया। जबकि शिवम और भास्कर मृतक के हाथ पकड़े हुए थे। हमले के बाद तीनों मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और आरोपी के ऑटो (CG 04 KY 6742) को भी जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। ब्यूरो रिपोर्ट VCN टाइम्स डोंगरगढ़