छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा:महाशिवरात्रि पर शिव-मंदिर से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

 सरगुजा छत्तीसगढ़ के सरगुजा में भीषण सड़क हादसा हुआ है .बोलेरो और कंटेनर के बीच टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कंटेनर में आग लगी दी। बोलेरो सवार महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है…।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा नेशनल हाईवे-43 पर विशुनपुर गांव के प्लांट के पास आज बुधवार दोपहर को हुआ है। टक्कर के बाद बोलेरो पलट कर  बुरी तरह डैमेज हो गई । मरने वालों में रेवापुर-सखौली निवासी एक महिला, बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं।

 

हादसे के बाद घटना स्थल परकोहराम मच गया लोग बोलेरो के अंदर ही फंस गए..। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया  सभी घायलों कोतत्काल  एंबुलेंस के जरिए सीतापुर सीएचसी अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है इस हादसे में ट्रक ड्राइवर भी घायल हुआ है…। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने कंटेनर में आग लगा दी। जिसे पुलिस कर्मियों ने बुझा लिया है।

जानकारी के मुताबिक बोलेरो में सवार होकर 11 लोग महाशिवरात्रि पर सीतापुर के किलकिला शिव मंदिर गए थे। सुबह दर्शन कर अपने घर रेवापुर-सखौली लौट रहे थे। इसी दौरान ब्लैक स्पॉट वाली जगह पर हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *