Sunday, January 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में घर में काम करने वाली ही निकली चोर! घर के...

छत्तीसगढ़ में घर में काम करने वाली ही निकली चोर! घर के अंदर करती थी चोरी , CCTV देख मकान मालिक के उड़ गए होश

कोरबा -कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में एक मकान से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी की आरोपी मकान में काम करने वाली घरेलू महिला ही निकली। पुलिस ने आरोपी महिला के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग स्थित भानु डेंटल क्लिनिक के प्रथम तल में कमल किशोर दुबे निवास करते हैं। उनके घर से लगातार नगदी और जेवरात गायब हो रहे थे। संदेह होने पर दुबे ने अपने मकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जिसकी जानकारी घरेलू कामकाज करने वाली महिला माना बाई को नहीं थी। इसके बावजूद महिला चोरी की वारदात को अंजाम देती रही। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो महिला चोरी करते हुए कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद दुबे ने बांकीमोंगरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

 सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। महिला ने बताया कि उसने चोरी किए गए जेवरात पुरुषोत्तम सोनी को बेच दिए थे। पुलिस ने इस आधार पर पुरुषोत्तम सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 3600 रुपये नगद, एक जोड़ी झुमके और एक जोड़ी पायल बरामद की है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments