खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, दो दोस्तों की मौत

वीसीएन टाइम्स

रायपुर। एक तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक में जा घुसी और इस हादसे में बाइक पर बैठे तीसरे युवक को चोट तक नहीं आई है जबकि एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बोरियाखुर्द के तालाब के पास पेट्रोल पंप के ठीक सामने तीन युवक एक ही बाइक पर रविवार की रात करीब 10 से 11 के बीच घूमने निकले थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। तीनों युवक ट्रक के नीचे फंस गए। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने तीनों युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद युवकों के मोबाइल से उनके घरवालों को हादसे की जानकारी दी गई। लेकिन उनके घर वाले रान्ग काल कहकर काट दे रहे थे। बार-बार काल करने के बाद घरवाले गंभीर हुए फिर घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरु कर दी।  इस हादसे में जहां एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया वहीं दूसरे युवक ने इलाज के दौरान जबकि तीसरे युवक को एक खरोच तक नहीं आया।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *