करवा चौथ पर रहेगा भद्रा का साया,जाने कितने बजे दिखाई देगा चांद

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

तिल्दा नेवरा-इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा. इस दिन सुहागने अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती है.करवा चौथ की रात चंद्र दर्शन के बाद ही महिलाएं पति के हाथ से जल ग्रहण करके अपना व्रत खोलती है.

भद्रा का समय..
करवा चौथ पर भद्रा का साया सुबह 06 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 06:40 तक रहने वाला है. यानी करवा चौथ के दिन भद्रा का साया करीबन 21 मिनट तक रहेगा. इस दौरान करवा चौथ से जुड़ी तैयारी या खरीदारी से बचें.

पूजा का मुहूर्त..
करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 46 से लेकर शाम 7:02 तक रहने वाला है.

कब निकलेगा चांद?
करवा चौथ पर सुहागन चांद देखकर ही व्रत खोलती है इस करवा चौथ का चांद निकलने के समय शाम 7:44 बजे बताया जा रहा है.हालांकि भारत के अलग-अलग राज्यों और शहरों में चांद निकलने के समय इससे अलग-अलग भी हो सकता  हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *