एनीकट में डूबने दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

दुर्ग जिले के महमरा एनीकट में डूबने दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र अपने अन्य दोस्तों के साथ महमरा एनीकट घूमने गए थे। एनीकट में नहाने के दौरान अचानक पानी के तेज बहाव में आ गए। और देखते ही देखते गायब हो गए। वहां मौजूद अन्य स्टूडेंट्स ने जब शोर मचाया तो स्थानीय गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शव को बाहर निकाला गया।

पूरी घटना पुलगांव थाना के अंजोरा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। अंजोरा पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को भिलाई के शांति नगर सुपेला निवासी हर्षित कुमार और महासमुंद निवासी सुनील साहू अपने बैच के अन्य दोस्तों के साथ महमरा एनीकट घूमने गए थे। इस बीच नहाने के दौरान सुनील और हर्षित की डूबने से मौत हो गई है। हर्षित फर्स्ट ईयर और सुनील सेकंड ईयर का छात्र था। दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। घटना के बाद से दोनों परिवार में मातम पसरा है

पहले भी महमरा एनीकट में डूबने कई लोगों की हो चुकी है मौत

महमरा एनीकट का दृश्य हरियाली और नदी के चौड़े पाट के चलते काफी मनोरम दिखता है। इससे यहां दुर्ग ही नहीं दूसरे जिलों के लोग भी आते हैं। हालत यह है कि पिछले कुछ सालों के रिकार्ड को देखा जाए तो यहां हर साल पानी में डूबने कई लोगों की मौत हो चुकी है। आंकड़ों की बात करें तो पिछले 4-5 सालों में यहां लगभग 40 से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *