इंटर रिलिजन मैरिज में मौलाना नहीं पढ़ाएंगे निकाह, मुस्लिम समाज का बड़ा फैसला

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

समाज के लोगों ने निर्णय लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

गरियाबंद। लव जिहाद मामले को लेकर नवापारा मुस्लिम समाज ने बड़ा फैसला लिया है कि अब शहर में किसी भी इंटर रिलिजन मैरिज में मौलाना निकाह नहीं पढ़ाएंगे। हाल ही में गरियाबंद के छुरा गांव में हुए घटना की मुस्लिम समाज और इत्तेहाद कमेटी ने निंदा की और गरियाबंद जिला में भी यह फैसला लिया गया। इसको लेकर समाज के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। जिसके बाद इत्तेहाद कमेटी छत्तीसगढ़ मुस्लिम जमात व नवापारा मुस्लिम जमात प्रमुख मो. अल्तमश सिद्दीकी ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में छुरा में जो घटना हुई है। उससे हम सभी मुस्लिम समाज और इत्तेहाद कमेटी काफ़ी आहत है।

नवापारा मुस्लिम समाज व इत्तेहाद कमेटी ऐसे कृत्य और ऐसे कृत्य करने वालों का सामाजिक तौर पे बहिष्कार करेगी। अब कोई भी मन से अपने घर से भाग कर आये चाहे वह किसी भी जिले के निवासी हो या जिले के निवासी हो, चाहे वह दोनों प्रेमी प्रेमिका मुस्लिम समाज के ही क्यों ना या फिर प्रेमी मुस्लिम हो और प्रेमिका किसी और धर्म की। उनके प्रेम विवाह में मुस्लिम समाज इत्तेहाद कमेटी उनका किसी भी प्रकार से समर्थन नहीं करती है, और जिले में ऐसे लोगों का कही भी कोई भी मौलाना निकाह नहीं पढ़ायेगा।

इसके साथ ही कमेटी न कहा कि कोई भी गलत काम जैसे प्रेम विवाह, बलात्कर, चोरी-डकैती, लूटमार, किसी भी प्रकार से अंधविश्वास फैलाना और किसी भी प्रकार से समाज और नगर को बदनाम करता है। ऐसे व्यक्ति से हमारे समाज का कोई लेना देना नहीं हैँ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *