आज मेष, सिंह और तुला राशि वालों की आय में हो सकती है वृद्धि,

वीसीएन टाइम्स
7 Min Read

आज 21 फरवरी 2025 का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने परिवार में किसी सदस्य के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान करेंगे। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं। आपको अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने की कोशिश में लगे रहेंगे, उन्हें कहीं घूमाने भी लेकर जा सकते हैं। आप बचत की योजनाओं पर भी अच्छा धन लगाएंगे।

वृषभ-आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी और आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। सरकारी कामों में इन्वेस्टमेंट करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने काम को लेकर यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो वाहनों के प्रयोग से आपका धन खर्च बढ़ सकता है, क्योंकि किसी दुर्घटना के होने की संभावना है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।

मिथुन-आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानकर उनसे दूरी बनाकर रखनी होगी। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या घेरे हुए थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।
कर्क-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपके पिताजी को कोई पेट संबंधित समस्या बढ़ेगी, जिसके लिए आपको उनके खानपान पर नियंत्रण रखना होगा। आपको कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी मेहनत का आपको मन मुताबिक लाभ ना मिलने से थोड़ी टेंशन अवश्य रहेगी। आपको किसी से कामों को लेकर बातचीत करनी होगी।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *