छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। महिला और बच्चों समेत 25 लोग घायल हो गए हैं। इसमें से 8 साल की बच्ची समेत 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सिटी कोतवाली थाना इलाके के पलानी पाट के पास की है।
कवर्धा में पलटी पिकअप..2 की मौत, 25 घायल
राजधानी रायपुर में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग क्रिकेट मैच खेले जा रहे हैं। शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को इंडिया मास्टर और वेस्टइंडीज मास्टर के बीच मैच खेला गया। स्टेडियम में मैच के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री साय भी पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात भी की।
सचिन तेंदुलकर ने CM साय को युवराज से मिलवाया
अंबिकापुर में गर्ल्स कॉलेज से लौट रही छात्रा का कार सवार युवकों ने गौरव पथ से अपहरण कर लिया। कार सवारों की संख्या करीब चार बताई गई है। छात्रा के परिजनों ने मणिपुर थाने पहुंच मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। देर शाम तक छात्रा का पता नहीं चल सका है।
कॉलेज छात्रा का कार सवारों ने किया दिनदहाड़े अपहरण
छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम सभापति चुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया है। बीजेपी के आधिकारिक प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल चुनाव हार गए हैं। 67 में से 33 पार्षदों ने सभापति के लिए बीजेपी से बागी होकर लड़े नूतन सिंह को वोट दिया है। इस तरह वे नए सभापति बन गए हैं।
कोरबा निगम सभापति चुनाव…बीजेपी के आधिकारिक प्रत्याशी हारे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगी। इस दौरान वे राज्य विधानसभा का दौरा करेंगी और विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी।खास बात यह है कि वे विधानसभा में विधायकों को संबोधित भी करेंगी। उनके आगमन को लेकर राज्य सरकार और प्रशासनिक महकमे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म 24 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को रायपुर के साइंस कॉलेज में महतारी वंदन सम्मेलन और राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया गया। जहां से योजना के एक साल पूरे होने पर प्रदेश की करीब 70 लाख महिलाओं को 13वीं किश्त जारी की गई। प्रदेश की महिलाओं को 650.31 करोड़ रुपए जारी हुए।